मृणाल ठाकुर और बिपाशा बसु की कैट फाइट लाइम लाइट में छाई हुई है। मृणाल तब सुर्खियों में आ गईं, जब उनका का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु पर तंज कसते हुए कहा था ‘मसल्स वाली मर्दाना लगती हैं।
ये वीडियो तब का जब मृणाल ठाकुर की उम्र 19 साल की थी। मृणाल को उनके बयान के लिए काफी ट्रोल किया गया। वहीं एक्ट्रेस ने बिना देर लगाए अपने बुरे कमेंट पर बिपाशा बसु से माफी भी मांग ली है। वहीं अब हिना खान मृणाल का सपोर्ट करती नजर आईं।
हिना खान ने मृणाल ठाकुर और बिपाशा बसु की कैट फाइट पर खुलकर बात की है। उन्होंने मृणाल को इनोसेंट बताया और उनका समर्थन किया है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना लिखा- हमें समझ अनुभवों से आती हैं। समय के साथ हमारी सामाजिक समझ, बातचीत का तरीका अच्छा होता चला जाता है।
उन्होंने मृणाल की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि हम सभी गलतियां करते हैं, खासकर जब हम यंग होते हैं। मैं मृणाल को समझ सकती हूं, क्योंकि मैंने भी ऐसी गलतियां की हैं।
हिना लिखा कि हम में से कुछ को बड़े एक्सपोजर का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन समय के साथ हम दयालु और संवेदनशील बन जाते हैं। एक-दूसरे की मदद करना सीखते हैं।
हिना ने आगे कहा कि बिपाशा और मृणाल दोनों का बॉलीवुड में सफर संघर्षों से भरा और प्रेरणादायक रहा है। हिना ने कहा कि जैसे हम सभी ने बिपाशा और मृणाल के सफर को देखा है… दोनों शानदार हैं और बिपाशा सभी के लिए एक आइकन हैं।
हिना ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है, साथ ही गर्व है कि मृणाल ने अपनी गलती को माना, जो कभी उन्होंने की थी। उसके लिए माफी भी मांग ली है।