Get App

Hina Khan: मृणाल ठाकुर-बिपाशा बसु की कैट फाइट में हिना खान की एंट्री, इस एक्ट्रेस के सपोर्ट में कह दी बड़ी बात

Hina Khan: बीते दिनों मृणाल ठाकुर तब विवादों में फंस गई जब उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह बिपाशा बसु की बॉडी और उनके लुक पर कमेंट करती नजर आ रही हैं। हालांकि मृणाल इसके लिए मांफी मांग ली है। वहीं अब इस विवाद में हिना खान भी कूद पड़ी हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 17:16
Hina Khan:  मृणाल ठाकुर-बिपाशा बसु की कैट फाइट में हिना खान की एंट्री, इस एक्ट्रेस के सपोर्ट में कह दी बड़ी बात

ये वीडियो तब का जब मृणाल ठाकुर की उम्र 19 साल की थी। मृणाल को उनके बयान के लिए काफी ट्रोल किया गया। वहीं एक्ट्रेस ने बिना देर लगाए अपने बुरे कमेंट पर बिपाशा बसु से माफी भी मांग ली है। वहीं अब हिना खान मृणाल का सपोर्ट करती नजर आईं।

हिना खान ने मृणाल ठाकुर और बिपाशा बसु की कैट फाइट पर खुलकर बात की है। उन्होंने मृणाल को इनोसेंट बताया और उनका समर्थन किया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना लिखा- हमें समझ अनुभवों से आती हैं। समय के साथ हमारी सामाजिक समझ, बातचीत का तरीका अच्छा होता चला जाता है।

उन्होंने मृणाल की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि हम सभी गलतियां करते हैं, खासकर जब हम यंग होते हैं। मैं मृणाल को समझ सकती हूं, क्योंकि मैंने भी ऐसी गलतियां की हैं।

हिना लिखा कि हम में से कुछ को बड़े एक्सपोजर का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन समय के साथ हम दयालु और संवेदनशील बन जाते हैं। एक-दूसरे की मदद करना सीखते हैं।

हिना ने आगे कहा कि बिपाशा और मृणाल दोनों का बॉलीवुड में सफर संघर्षों से भरा और प्रेरणादायक रहा है। हिना ने कहा कि जैसे हम सभी ने बिपाशा और मृणाल के सफर को देखा है… दोनों शानदार हैं और बिपाशा सभी के लिए एक आइकन हैं।

हिना ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है, साथ ही गर्व है कि मृणाल ने अपनी गलती को माना, जो कभी उन्होंने की थी। उसके लिए माफी भी मांग ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें