शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों की बात की जाए तो पहली ही तस्वीर में एक्ट्रेस हनी सिंह के साथ दिख रही हैं।
तस्वीर में दोनों काफी हंस रहे हैं। इस तस्वीर में रैपर अभिनेत्री की ओर देख रहे हैं, वहीं शहनाज नीचे देख रही हैं।
इसके अलावा शहनाज गिल ने खुद की 2 फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अनोखी हेयरस्टाइल किए देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस ऑरेंज और ब्लैक कलर में वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग बूट कैरी किए हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने हनी सिंह को भी टैग किया है। वहीं कैप्शन दिया कि ये हंसी देसी है।
इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग कयास लगा रहे हैं कि हनी सिंह अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'एक कुड़ी' के लिए एक शानदार गाना करने वाले हैं।
बताते चलें कि इससे पहले भी हनी सिंह इस फिल्म के लिए एक गाना पहले ही गा चुके हैं।
शहनाज गिल की यह पंजाबी फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।