Get App

Shehnaaz Gill: ‘एक कुड़ी’ में शहनाज के साथ दिखेगी Honey Singh की केमिस्ट्री, फोटोज हुई वायरल

Shehnaaz Gill: हाल ही में अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने फिल्म 'एक कुड़ी' में दोनों एक गाना करने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 15:50
Shehnaaz Gill: ‘एक कुड़ी’ में शहनाज के साथ दिखेगी Honey Singh की केमिस्ट्री, फोटोज हुई वायरल

तस्वीर में दोनों काफी हंस रहे हैं। इस तस्वीर में रैपर अभिनेत्री की ओर देख रहे हैं, वहीं शहनाज नीचे देख रही हैं।

इसके अलावा शहनाज गिल ने खुद की 2 फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अनोखी हेयरस्टाइल किए देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस ऑरेंज और ब्लैक कलर में वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग बूट कैरी किए हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने हनी सिंह को भी टैग किया है। वहीं कैप्शन दिया कि ये हंसी देसी है।

इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग कयास लगा रहे हैं कि हनी सिंह अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'एक कुड़ी' के लिए एक शानदार गाना करने वाले हैं।

बताते चलें कि इससे पहले भी हनी सिंह इस फिल्म के लिए एक गाना पहले ही गा चुके हैं।

शहनाज गिल की यह पंजाबी फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें