Honey Singh: मेरे लिए ये सबसे बुरा समय है..., रोड एक्सीडेंट में भतीजे की मौत से टूटे हनी सिंह

Honey Singh: हनी सिंह के भतीजे की आज सुबह कार एक्सीटेंड में मौत हो गई है। रैपर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर न्यूज शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।

अपडेटेड Nov 01, 2026 पर 3:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SHO ने बताया कि हादसे के समय वोक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे। ओलक और तलवार की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर लौट चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

Honey Singh: सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार 1 नवंबर की तड़के हनी सिंह के भतीजे अपने एक दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दोनों की जान चली गई।

विदित के पिता दिनेश पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक हैं। हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। विदित के निधन की खबर से हनी सिंह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने भतीजे के निधन पर शोक जताया है।

अपने इंस्टाग्राम पर हनी सिंह ने लिखा- "यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोले नाथ मेहर करें... मेहर करें.... मेहर करें @dineshauluck।"


यह हादसा पुलिस लाइंस इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ, जहां इन दोनों लोगों की वोक्सवैगन कार एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। वे एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली।

SHO के अनुसार नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई का काम कर रहे थे और कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। कार BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी, तभी वह खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

SHO ने बताया कि हादसे के समय वोक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे। ओलक और तलवार की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर लौट चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।