Salman Khan Net Worth: बॉलीवुड के भाई जान कितने करोड़ के हैं मालिक? जानिए सलमान खान की नेटवर्थ!

Salman Khan Net Worth: 27 दिसंबर 2025 को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हजारों फैन्स का हुजूम उमड़ा और ‘भाईजान’ की एक झलक पाने के लिए लोग देर रात तक इंतजार करते रहे।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान न सिर्फ पर्दे पर धमाल मचाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी करोड़ों की दुनिया के बादशाह हैं। 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी नेटवर्थ 2900 करोड़ रुपये (लगभग 364 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है, जो फोर्ब्स इंडिया के आंकड़ों पर आधारित है। हर फिल्म से 100-150 करोड़ फीस लेने वाले सलमान की सालाना कमाई 220 करोड़ के आसपास है, लेकिन उनका असली कमाल एक्टिंग से आगे की स्मार्ट बिजनेस स्ट्रैटजी में छिपा है। दर्शकों का प्यार और मेहनत ने उन्हें शाहरुख के बाद दूसरे सबसे अमीर एक्टर बनाता है।

नेटवर्थ और फिल्म की फीस

सलमान की संपत्ति का बड़ा हिस्सा ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आता है। वे न सिर्फ फीस लेते हैं, बल्कि 60-70% प्रॉफिट शेयरिंग भी हासिल करते हैं, जो 'टाइगर' और 'दबंग' सीरीज जैसी हिट्स से लाखों कमाती है। टॉप 10 अमीर एक्टर्स में आठवें नंबर पर होने के बावजूद, उनकी फैन फॉलोइंग बेजोड़ है।

प्रोडक्शन हाउस का दम


2011 में शुरू हुए सलमान खान फिल्म्स ने 'चिल्लर पार्टी' से नेशनल अवॉर्ड जीता तो 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार भी लूटा। ये प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन का सशक्त जरिया बन चुका है, जो लगातार कमाई का पाइपलाइन चलाए रखता है।

बीइंग ह्यूमन का सामाजिक व्यापार

2012 में लॉन्च हुए बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग ब्रांड ने फाउंडेशन को मजबूत किया। यूरोप, मिडिल ईस्ट से भारत में 90+ स्टोर खोल चुके हैं, जहां कपड़े बिक्री से गरीबों को हेल्थ-एजुकेशन मदद मिलती है। ये बिजनेस न सिर्फ मुनाफा देता है, बल्कि सलमान की नेकी का प्रतीक भी है। इसके साथ ही फिटनेस लवर सलमान ने 2019 में 'बीइंग स्ट्रॉन्ग' जिम इक्विपमेंट लॉन्च किया और मुंबई-बेंगलुरु जैसे शहरों में जिम खोले। वहीं, 'बिग बॉस 19' होस्टिंग से 45-50 करोड़ वीकली कमाते हैं, जो उन्हें टीवी का सबसे महंगा होस्ट बनाता है।

ब्रांड एंडोर्समेंट का जलवा

ब्रांड एंडोर्समेंट की बात करें तो हीरो होंडा, ब्रिटानिया, रियलमी जैसे 15-20 ब्रांड्स के चेहरे सलमान हर एड से 6-7 करोड़ वसूलते हैं। ये डील्स उनकी ब्रांड वैल्यू को रॉकेट की स्पीड देती हैं।

समाजसेवा और ‘बीइंग ह्यूमन’

सलमान खान की पहचान सिर्फ एक सुपरस्टार तक सीमित नहीं है। उनकी NGO ‘Being Human’ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है। फैन्स के बीच यह ब्रांड बेहद लोकप्रिय है और इससे होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा समाजसेवा में जाता है। यही वजह है कि सलमान को लोग सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि एक मानवीय चेहरा भी मानते हैं।

स्टारडम और फैन्स का प्यार

तीन दशकों से ज्यादा वक्त से सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फैमिली ड्रामा से लेकर ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी एक्शन फिल्म तक, उन्होंने हर जॉनर में अपनी पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा और फैन्स का दीवानापन उन्हें एक आइकन बना देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।