Hrithik Roshan ने बेटे Hridhan के 18वें जन्मदिन पर लिखी दिल छू लेने वाली कविता, सुजैन खान ने 'एडल्टहुड' में किया स्वागत

Hrithik Roshan Son Hridhan Birthday: अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने बेटे रिधान के 18वें जन्मदिन पर उनके लिए लिखी एक भावुक कविता साझा की है, जिसमें उन्होंने रिधान को एक 'शांत योद्धा' बताया है।

अपडेटेड May 01, 2026 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनके छोटे बेटे रिधान रोशन आज यानी 1 मई, 2026 को 18 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर माता-पिता दोनों ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक मैसेज साझा किए हैं। जहां ऋतिक ने अपनी लिखी एक पुरानी कविता के जरिए बेटे के प्रति अपना प्यार जाहिर किया, वहीं सुजैन ने उसे एडल्टहुड की दुनिया में कदम रखने पर बधाई दी।

ऋतिक की कलम से

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर रिधान की एक तस्वीर साझा की और बैकग्राउंड में अपनी ही आवाज में रिकॉर्ड की गई एक कविता का इस्तेमाल किया। ऋतिक ने खुलासा किया कि यह कविता उन्होंने साल 2021 में रिधान के लिए लिखी थी। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो रिधान। मैं कोई कवि नहीं हूं, लेकिन जो मैंने 2021 में तुम्हारे लिए लिखा था, उसे साझा कर रहा हूं... क्योंकि कुछ चीजें दोहराने लायक होती हैं।"

ऋतिक ने अपनी कविता में रिधान को एक 'शांतिप्रिय योद्धा' (Peaceful Warrior) बताया। उन्होंने लिखा कि रिधान की कोमलता के पीछे एक मजबूत और अडिग व्यक्तित्व छिपा है। ऋतिक के शब्दों में, "तुम एक अलग तरह के योद्धा हो। शोर मचाने वाले या बेचैन नहीं बल्कि स्थिर, जागरूक और भीतर से बेहद मजबूत। यह दुनिया को तुम्हारे जैसे और योद्धाओं की जरूरत है।"


सुजैन खान का 'मम्मा' वाला प्यार

दूसरी ओर, सुजैन खान ने रिधान के बचपन से लेकर अब तक की यादों का एक खूबसूरत मोंटेज वीडियो साझा किया। उन्होंने अपने संदेश में रिधान के चमकदार, साफ हृदय की तारीफ की। सुजैन ने लिखा, "मेरे रिधान जान, तुम्हें 18वां जन्मदिन मुबारक हो। दुनिया को अपने लेंस से देखो और मुझे पता है कि तुम जहां भी जाओगे, अपनी जादुई चमक बिखेरोगे।

View this post on Instagram
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

को-पेरेंटिंग की मिसाल

ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी और 2014 में वे अलग हो गए थे। उनके दो बेटे हैं रेहान और रिधान। भले ही आज ऋतिक अभिनेत्री सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं और सुजैन अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन बच्चों की परवरिश के मामले में यह जोड़ा हमेशा एक साथ खड़ा नजर आता है। रिधान के 18वें जन्मदिन पर उनका यह साझा प्यार एक बार फिर साबित करता है कि रिश्तों के टूटने के बाद भी बच्चों के लिए एक स्वस्थ माहौल बनाया जा सकता है।

जैसे ही ऋतिक और सुजैन ने ये पोस्ट साझा किए, कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया। बॉलीवुड के कई सितारों और फैंस ने रिधान को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। फैंस रिधान की सादगी और ऋतिक के शब्दों की गहराई की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।