Get App

Upcoming Movies: ऋतिक रोशन की War 2 से रणवीर सिंह की 'धुरंधर' तक, इन फिल्मों से 'सैयारा' का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे बॉक्स ऑफिस के पुराने खिलाड़ी

Upcoming Movies: न्यू कमर अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंच मार्क स्थापित कर दिया है। इस फिल्म के बाद लोगों की नजर आने वाली फिल्मों पर बनी हुई हैं, जिनमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपस्टार नजर आने वाले हैं। तो चलिए बताते हैं किन-किन स्टार्स की साख दांव पर लगी हैं।

Manushri Bajpai
अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 18:24
Upcoming Movies: ऋतिक रोशन की War 2 से रणवीर सिंह की 'धुरंधर' तक, इन फिल्मों से 'सैयारा' का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे बॉक्स ऑफिस के पुराने खिलाड़ी

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर स्टारर रामायणम की। इस फिल्म रणबीर से लेकर साउथ सुपरस्टार यश तक कई दिग्गज स्टार्स की टोली नजर आने वाली है। फिल्म का बजट भी लगभग 1600 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं फिल्म का पार्ट वन 2026 में रिलीज किया जाएगा।

रणवीर सिंह की धुरंधर पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। फिल्म का हाल में ही फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरी का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं। 2026 में फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले दिन फिल्म अच्छी ओपनिंग कर सकती हैं।

भंसाली द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म लव एंड वॉर का भी लोगों को काफी इंतजार हैं। फिल्म में अलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का पार्ट वन लोगों को काफी पसंद आय़ा था। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज किया जाने वाला है। पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 का भी लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म से सामने आया कार्तिक का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ऋतिक रोशन स्टारर कृष 4 भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस कर सकती है।

वहीं रणवीर सिंह की डॉन 3 को भी रिलीज होना है। हालांकि इस फिल्म में डॉन के रूप में शाहरुख खान की जगह रणवीर को लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मेकर्स काफी बड़ा रिस्क उठाते नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें