Humaira Asghar Died: पाक एक्ट्रेस हुमैरा असगर की 9 महीने पहले ही हो गई थी मौत! फ्लैट में सड़ता रहा शव, अब परिवार ने लेने से किया इनकार

Humaira Asghar Died: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। उनका शव इसी हफ्ते कराची स्थित उनके फ्लैट में मिला था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत लगभग 9 महीने पहले ही हो गई थी। अरब न्यूज की की मानें तो हुमैरा का निधन अक्टूबर 2024 में हुआ था। हुमैरा अली का शव उनकी मौत के लगभग 9 महीने बाद इसी हफ्ते कराची की डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 14:41
Story continues below Advertisement
Humaira Asghar Died: हुमैरा असगर अली के परिवार ने उनका शव लेने और उसे दफनाने से इनकार कर दिया है। हुमैरा 32 साल की थीं। कराची पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है कि एक्ट्रेस की मौत आत्महत्या, हादसे या किसी साजिश के तहत हुई।
Humaira Asghar Died: हुमैरा असगर अली के परिवार ने उनका शव लेने और उसे दफनाने से इनकार कर दिया है। हुमैरा 32 साल की थीं। कराची पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है कि एक्ट्रेस की मौत आत्महत्या, हादसे या किसी साजिश के तहत हुई।

Humaira Asghar Died: पिछले हफ्ते फ्लैट खाली करने के अदालती आदेश पर अमल करते समय पुलिस टीम को उसमें हुमैरा का विक्षत शव मिला था। कराची के डीआईजी, दक्षिण जोन असद रजा ने बताया कि हुमैरा के परिजनों ने एक्ट्रेस के शव को लेने या उसे दफनाने से साफ इनकार कर दिया है।

Humaira Asghar Died: रजा के मुताबिक, परिजनों का दावा किया है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में हुमैरा से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। रजा ने कहा कि यह मामला असामान्य चुनौतियां पेश करता है, क्योंकि शव के बारे में इतने लंबे समय तक पता नहीं चल सका। न तो पड़ोसियों ने अभिनेत्री की खैर-खबर लेने की कोशिश की और न ही किसी को कोई संदेह हुआ।

Humaira Asghar Died: चिप्पा कल्याण ट्रस्ट के प्रवक्ता मुहम्मद औरंगजेब ने कहा, "आमतौर पर जब किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो कुछ दिनों के बाद शव से दुर्गंध आने लगती है, लेकिन इस मामले में एक महीने से अधिक समय के बाद भी किसी को कोई अजीब गंध नहीं महसूस हुई।"

Humaira Asghar Died: उन्होंने आगे कहा, "जब पुलिस ने हमें शव ले जाने के लिए बुलाया, तो वह क्षत-विक्षत हालत में था। उसकी दुर्गंध असहनीय थी। इसलिए हमने उसे अन्य शवों से अलग अपने शवगृह के कोल्ड स्टोरेज में रख दिया।" डीआईजी रजा ने कहा कि मौत के कारण की पुष्टि के लिए शव परीक्षण किया जा रहा है।

Humaira Asghar Died: कराची में अकेले रहने वाली हुमैरा ने कई टेलीविजन धारावाहिकों और दो फिल्मों में काम किया था। सिंध प्रांत के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जुल्फिकार शाह ने कहा कि अगर हुमैरा के परिवार का कोई सदस्य उनका शव लेने नहीं आता है, तो विभाग उनके अंतिम संस्कार की उचित व्यवस्था करेगा।

Humaira Asghar Died: हाल के हफ्तों में यह दूसरा मामला है, जब किसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस को उसकी मौत के कई दिनों बाद उसके आवास में मृत अवस्था में पाया गया है। पिछले महीने अभिनेत्री आयशा खान भी कराची के गुलशन-ए-इकबाल स्थित अपने अपार्टमेंट में ऐसी ही स्थिति में मृत पाई गईं। वह 84 साल की थीं और लंबे समय से अकेली रह रही थीं।

Humaira Asghar Died: विशेषज्ञों का कहना है कि ये मामले संघर्ष और समस्याओं को उजागर करते हैं, जिनमें अकेलापन और अलगाव भी शामिल है, जिनका सामना पाकिस्तान में महिलाएं मनोरंजन उद्योग में अपना करियर बनाने पर करती हैं।