R Madhavan: आर माधवन ने हाल ही में अपनी पत्नी सरिता के साथ शादी की 27वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने बताया कि उनके लिए शादी में वफादार रहना कभी मुश्किल क्यों नहीं रहा। अभिनेता ने कहा कि इतने सालों में कई "बेहद खूबसूरत" एक्ट्रेसेस के साथ काम करने के बावजूद, वह हमेशा इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं कि उनके लिए लाइफ और रिश्ता सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
माधवन अपनी पत्नी सरिता के प्रति वफादार रहने के बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि वफादारी उनके स्वभाव में है और इसे उन्होंने पारिवारिक गुण भी बताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वफादार रहना पारिवारिक गुण है। मेरा पूरा परिवार जीवन भर जमशेदजी टाटा के प्रति इतना वफादार रहा कि हमारे पास उनकी एक तस्वीर भी है, जिसमें सभी देवी-देवताओं के साथ माला भी है। इसलिए सच कहूं तो, मुझे वफादार बने रहने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ी।"
इसके बाद अभिनेता ने मजाक में खुद को "डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास" कहा और बताया कि हालांकि उन्हें कई महिलाएं आकर्षक लगती हैं, लेकिन उन्हें अपनी पत्नी के पास घर लौटने का सुकून और ईमानदारी ज्यादा पसंद है। उन्होंने बताया, “हालांकि मैं खूबसूरत लड़कियों की ओर बेहद आकर्षित अटरेक्ट होता हूं, लेकिन लास्ट मैं घर जाकर अपनी पत्नी के साथ समय बिताना ज़्यादा ज़रूरी समझता हूं, बजाय इसके कि मैं वहां न होने का बहाना बनाऊं।”
माधवन ने यह भी बताया कि सरिता उनके वित्तीय मामलों को संभालती हैं, और इसी वजह से उनके फोन और खातों तक उनकी हमेशा पहुंच रहती है। वहीं माधवन ने मणिरत्नम की 2000 में आई तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अलाई पायुथे' से अभिनय की शुरुआत की। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता के साथ 'कन्नथिल मुथमित्तल', 'आयुथा एझुथु' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में काम किया।
इंटरव्यू के दौरान, माधवन ने मणिरत्नम द्वारा दी गई रिश्ते से जुड़ी एक सलाह को याद किया, जो सालों से उनके साथ बनी हुई है। उन्होंने कहा, “मणि रत्नम ने मुझे रिश्तों को परखने से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि जब रिश्ता अच्छा चल रहा हो, तो यह देखने के लिए उसे बार-बार परखना बंद करो कि वह तुमसे कितना प्यार करती है। बस उसे वैसे ही रहने दो। कभी-कभी परखना ही सब कुछ बिगाड़ देता है।”
अभिनेता ने कहा कि फिल्म निर्माता की सलाह ने उन्हें एक मजबूत रिश्ते को बेवजह परखने के महत्व को समझने में मदद की, खासकर तमिल सिनेमा में एक बड़ा स्टार बनने के बाद। माधवन ने बताया कि उन्हें अपनी शादी का खुलासा न करने की सलाह भी दी गई थी।
माधवन ने यह भी याद किया कि फेमस होने के बाद, कुछ शुभचिंतकों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी शादी का ऐलान न करने की सलाह दी थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके विपरीत किया और यह सुनिश्चित किया कि लोग सरिता के बारे में जानें।
उन्होंने बताया, “मैं अपनी सभी महिला प्रशंसकों के लेटर सरिता के साथ खोलता था। मैं उसे किसी भी विदेशी आउटडोर शूट पर ले जाने पर जोर देता था, इसलिए नहीं कि मैं उसे यह दिखाना चाहता था कि मैं वफादार हूं, बल्कि इसलिए कि मैं खुद को परखना नहीं चाहता था। माधवन और सरिता 6 जून 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे।कपल का एक बेटा वेदांत माधवन है।