Imran Khan Citizenship: आमिर के भांजे एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, आखिर कैसे बने विदेशी नागरिक, जानिए पूरी कहानी

Imran Khan Citizenship: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल में ही CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FRRO ने एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। एक्टर को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है।

Imran Khan Citizenship: बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान एक बार फिर से लाइम लाइट में हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। इतना ही नहीं अब पुलिस ने आमिर खान के भांजे को भारत छोड़ने का नोटिस तक जारी कर दिया है।

दरअसल FRRO ने एक्टर इमरान खान को देश छोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। एक्टर को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है। इमरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सीजेपी प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

जानिए कहां के नागरिक हैं इमरान खान


एक्टर इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं। इमरान का जन्म 13 जनवरी 1983 में मैडिसन, विस्कॉन्सिन, अमेरिका में हुआ है। इसी वजह से वह अमेरिकी नागरिक्ता रखते हैं। एक्टर भारत में ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का कार्ड के साथ रहते हैं। वह इंडियन सिटीजन नहीं हैं। इसी कारण से जब प्रदर्शन में शामिल हुए तो यह मुद्दा राजनीतिक बन गया और उनके खिलाफ 400 से ज्यादा एफआईआर तक दर्ज हो गई हैं।

इमरान खान के माता पिता के बारे में जानें

इमरान खान के परेंट्स की बात करें तो पिता अनिल पाल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे हैं। वहीं मां नुजहत खान हैं, जो आमिर खान की बहन है। उनके माता पिता का काफी साल पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद उनकी मां मुंबई आ गईं और लगान एक्टर राज जुत्शी से शादी कर दूसरा घर बसा लिया था। जब कि पिता के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या है पूरा मामला

इमरान खान पिछले दिनों गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन के साथ सीजेपी प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें डिटेन किया गया था। इसके बाद इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने फनी कैप्शन देते हुए लिखा-'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।' उनकी इस पोस्ट ने यूजर्स का ध्यान खींचा। इस दौरान एक वीडियो भी तेजी वायरल हुआ, जिसमें इमरान पुलिसकर्मियों से 'जय हिंद' कहते सुनाई दिए।

वहीं दूसरी वीडियो में इमरान ने अपनी हिरासत को लेकर हैरानी जताते दिखे। उन्होंने कहा, ''मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है। एक्टर ने कहा कि हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने के लिए कहा।'' इमरान ने बताया कि रिहा किए जाने से पहले उन्हें और अन्य लोगों को पुलिस वैन में करीब दो घंटे तक मुंबई की सड़कों पर घुमाया गया। पुलिस वैन में बैठने से पहले इमरान खान ने प्रोटेस्ट में शामिल की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा, ''मेरी कोई मांग नहीं है। मेरी ऐसी कोई हैसियत नहीं है कि मैं लोगों से कुछ भी डिमांड करूं। मैं किसी संगठन से भी नहीं जुड़ा हूं, इसलिए किसी के प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं करूंगा।''

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।