Year Ender 2025: 2025 में हिंदी सिनेमा के इन दिग्गजों ने दुनिया को कह दिया अलविदा, बॉलीवुड ने खोया ये सितारे!

Year Ender 2025: 2025 ने बॉलीवुड को कई ऐसे छाप छोड़ने वाले कलाकारों से महरूम कर दिया। ये सितारे, जिनके किरदार आज भी जिंदा हैं, अपने पीछे यादों का खजाना छोड़ गए। धर्मेंद्र से कामिनी कौशल तक, जानिए इन दिग्गजों की जिंदगी।

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 15:59
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र (1935-2025) बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो रहे, जिन्होंने 'शोले' में वीरू, 'धर्मवीर' में धरम और 'चंबल की कसम' जैसे रोल्स से दर्शकों का दिल जीता। एक्टर ने 300+ फिल्मों में काम किया है साथ ही पूरे इंडस्ट्री में हिम्मतवाला इमेज बनाई है। बता दें कि एक्टर का हार्ट अटैक से 90 की उम्र में निधन हो गया।
धर्मेंद्र धर्मेंद्र (1935-2025) बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो रहे, जिन्होंने 'शोले' में वीरू, 'धर्मवीर' में धरम और 'चंबल की कसम' जैसे रोल्स से दर्शकों का दिल जीता। एक्टर ने 300+ फिल्मों में काम किया है साथ ही पूरे इंडस्ट्री में हिम्मतवाला इमेज बनाई है। बता दें कि एक्टर का हार्ट अटैक से 90 की उम्र में निधन हो गया।

मनोज कुमार
मनोज कुमार (1937-2025) को 'भारत कुमार' कहा जाता था। एक्टर ने 'उपकार', 'पूर्व और पश्चिम', 'क्रांति' जैसी फिल्मों से देशभक्ति जगाई। स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित रोल्स, गांधी टोपी उनका ट्रेडमार्क आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। 88 साल की आयु में एक्टर का निधन हो गया।

कामिनी कौशल
कामिनी कौशल (1927-2025) 40-50 के दशक की स्टार हैं जिन्होंने 'मेला', 'शबाब' में अपनी चमक दिखाई। देव आनंद संग रोमांस, परिवारिक रोल्स में माहिर थी। 98 वर्षीय इस लेडी सुपरस्टार का निधन लंबी बीमारी के कारण हुआ।

सतीश शाह
सतीश शाह (1951-2025) 'सराभाई वर्सेज सराभाई' के इंदरकुमार सराभाई से घर-घर फेमस थे। 'हम साथ-साथ हैं', 'मैं हूं ना' में मेमोरेबल रोल्स कर चुके एक्टर का 74 वर्ष में किडनी फेलियर से निधन हो गया।

गोवर्धन असरानी
असरानी (1941-2025) 'शोले' के जेलर, 'अंदाज अपना अपना' के भोपाली से अमर हो गए। 84 साल के एक्टर का निधन हो गया। एक्टर ने 400+ फिल्में की हैं साथ ही कॉमिक टाइमिंग में भी लेजेंड्री थे।

जुबिन गर्ग
जुबिन गर्ग (1972-2025) असमिया, बंगाली, बॉलीवुड गायक थे। सिंगापुर में अचानक सिंगर का निधन हो गया।


पंकज धीर
पंकज धीर (1955-2025) 'महाभारत' के कर्ण से घर-घर पहचाने जाने वाले एक्टर थे। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में भी हिट रोल निभाया। 70 की उम्र में निधन होना पूरे परिवार के लिए दुखदाई था।