Get App

Year Ender 2025: 2025 में हिंदी सिनेमा के इन दिग्गजों ने दुनिया को कह दिया अलविदा, बॉलीवुड ने खोया ये सितारे!

Year Ender 2025: 2025 ने बॉलीवुड को कई ऐसे छाप छोड़ने वाले कलाकारों से महरूम कर दिया। ये सितारे, जिनके किरदार आज भी जिंदा हैं, अपने पीछे यादों का खजाना छोड़ गए। धर्मेंद्र से कामिनी कौशल तक, जानिए इन दिग्गजों की जिंदगी।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 15:59
Year Ender 2025: 2025 में हिंदी सिनेमा के इन दिग्गजों ने दुनिया को कह दिया अलविदा, बॉलीवुड ने खोया ये सितारे!

मनोज कुमार
मनोज कुमार (1937-2025) को 'भारत कुमार' कहा जाता था। एक्टर ने 'उपकार', 'पूर्व और पश्चिम', 'क्रांति' जैसी फिल्मों से देशभक्ति जगाई। स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित रोल्स, गांधी टोपी उनका ट्रेडमार्क आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। 88 साल की आयु में एक्टर का निधन हो गया।

कामिनी कौशल
कामिनी कौशल (1927-2025) 40-50 के दशक की स्टार हैं जिन्होंने 'मेला', 'शबाब' में अपनी चमक दिखाई। देव आनंद संग रोमांस, परिवारिक रोल्स में माहिर थी। 98 वर्षीय इस लेडी सुपरस्टार का निधन लंबी बीमारी के कारण हुआ।

सतीश शाह
सतीश शाह (1951-2025) 'सराभाई वर्सेज सराभाई' के इंदरकुमार सराभाई से घर-घर फेमस थे। 'हम साथ-साथ हैं', 'मैं हूं ना' में मेमोरेबल रोल्स कर चुके एक्टर का 74 वर्ष में किडनी फेलियर से निधन हो गया।

गोवर्धन असरानी
असरानी (1941-2025) 'शोले' के जेलर, 'अंदाज अपना अपना' के भोपाली से अमर हो गए। 84 साल के एक्टर का निधन हो गया। एक्टर ने 400+ फिल्में की हैं साथ ही कॉमिक टाइमिंग में भी लेजेंड्री थे।

जुबिन गर्ग
जुबिन गर्ग (1972-2025) असमिया, बंगाली, बॉलीवुड गायक थे। सिंगापुर में अचानक सिंगर का निधन हो गया।


पंकज धीर
पंकज धीर (1955-2025) 'महाभारत' के कर्ण से घर-घर पहचाने जाने वाले एक्टर थे। 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में भी हिट रोल निभाया। 70 की उम्र में निधन होना पूरे परिवार के लिए दुखदाई था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें