बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों का सैलाब ला दिया है। रोहित ने साल 2006 में आई पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' के उस मशहूर रेस कार सीन को रीक्रिएट किया है, जिसमें अरशद वारसी और शरमन जोशी ने अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीत लिया था।
