Income Tax Raid: तमिल एक्टर आर्य के घर और 'सी-शेल' रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, छानबीन जारी

Income Tax Raid: आरोप है कि दुबई की एक कंपनी ने 'सी-शेल' रेस्टोरेंट्स में जो निवेश किया है, उसमें आयकर नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसी की जांच के तहत चेन्नई में रेस्टोरेंट की कई शाखाओं पर छापेमारी की जा रही है

अपडेटेड Jun 18, 2025 पर 8:21 PM
Story continues below Advertisement
आर्य 'अरिनथुम अरियमलम', 'बॉस एनगिरा भास्करन' और 'राजा रानी' जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग के लिए फेमस है

Income Tax Raid: मशहूर तमिल एक्टर आर्य के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है। 18 जून की सुबह आईटी अधिकारियों ने आर्या से जुड़ी कई संपत्तियों पर अचानक छापेमारी की, जिसमें उनका घर और उनसे जुड़ी एक फेमस रेस्टोरेंट चेन भी शामिल है। बता दें कि आर्या 'अरिनथुम अरियमलम', 'बॉस एनगिरा भास्करन' और 'राजा रानी' जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग के लिए फेमस है।

क्या हैं आरोप?

आयकर विभाग ने केरल के कोच्चि में टैक्स चोरी के एक मामले की जांच शुरू की थी। आरोप है कि दुबई की एक कंपनी ने इन रेस्टोरेंट्स में जो निवेश किया है, उसमें आयकर नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसी जांच के दायरे में चेन्नई में 'सी-शेल' रेस्टोरेंट की कई शाखाओं पर छापेमारी की जा रही है।


रेस्टोरेंट की अन्य शाखाओं पर भी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि अभिनेता आर्य ने इस रेस्टोरेंट चेन की कुछ शाखाएं खरीदा था और उन्हें चला रहे थे। बुधवार सुबह चेन्नई के अन्ना नगर में आयकर विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर 'सी-शेल' रेस्टोरेंट पहुंचे और कागजातों की जांच शुरू की। इसके साथ ही वेलाचेरी और दुरईपक्कम में भी रेस्टोरेंट की अन्य शाखाओं पर छापेमारी की गई। खबरें यह भी हैं कि आयकर विभाग की टीम रेस्टोरेंट मालिकों के घरों की तलाशी भी ले रही है। अधिकारियों ने अपनी जांच में तेजी लाने के लिए आठ टीमों में बंटकर अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है।

आपको बता दें कि फिलहाल आर्या या उनके किसी प्रतिनिधि द्वारा कोई बयान नहीं दिया है।  वहीं इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कौन हैं एक्टर आर्य?

आर्य मूल रूप से केरल से आते हैं। वो तमिल सिनेमा के एक जाने-माने सितारे हैं। उन्होंने फिल्म 'अरिंथुम अरियामलुम' से अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। उनकी कुछ प्रमुख फिल्में- पट्टियाल, नान कडवुल, मद्रासपट्टिनम, बॉस एंगिरा भास्करन, अवन इवान, वेट्टई, राजा रानी और अरंबम है। आर्य एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई मलयालम फिल्में बनाईं है। वैसे उनके हालिया प्रोडक्शन फिल्म 'डीडी नेक्स्ट लेवल' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। फिलहाल वो आर्या पा. रणजीत की फिल्म 'वेट्टुवम' में काम कर रहे हैं और साथ ही 'मिस्टर एक्स' और 'आनंदन काडू' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।