Get App

Independence Day 2025: हिंदी सिनेमा की सुपरफ्लॉप फिल्में, देशभक्ति से थीं भरपूर, फिर भी नहीं जीत पाईं दर्शकों का दिल

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सुपरहिट देशभक्ति फिल्मों की बात तो हर बार होती है। लेकिन इस बार हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो देशभक्ति से भरी हुईं थीं फिर भी दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 20:25
Independence Day 2025: हिंदी सिनेमा की सुपरफ्लॉप फिल्में, देशभक्ति से थीं भरपूर, फिर भी नहीं जीत पाईं दर्शकों का दिल

चटगोंग फिल्म में ब्रिटिश शासन के समय को दिखाया गया है। कैसे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ चटगांव विद्रोह हुआ था। 2012 में आई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं।

अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म खेलें हम जी जान से में ब्रिटिश शासन के खिलाफ 64 युवा शिक्षकों की क्रांति की शानदार कहानी दिखाई गई है। 2010 में रिलीज होने वाली इस मूवी को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया था।

निर्देशक अमृत सागर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए भीषण सैन्य संघर्ष को दिखाया गया था। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी सहित कई बड़े कलाकारों ने अहम भूमिकाओं निभाई थी।

नेताजी सुभाष चंद्र बॉस का भारत की आजादी में अहम योगदान है। उनके जीवन पर बेस्ड फिल्म बोस: द फॉरगॉटन हीरो 2005 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म आपके अंदर देशभक्ति की भावनाओं को भर देगी।

कमल हासन और शाह रुख खान स्टारर फिल्म हे राम में भारत के विभाजन को दिखाया गया है। जिसमें दो अलग धर्मों के दोस्तों के बीच देशभक्ति और एकता एक समान होती है।

देशभक्ति फिल्मों के मामले में नाना पाटेकर ने भी शानदार काम किया है। 1991 में रिलीज हुई प्रहार उसका एक नमूना है। इसमें उन्होंने भारतीय सेना के अधिकारी का रोल किया था, जो देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करता है।

भारत और चीन के बीच 1962 में हुए सैन्य संघर्ष की कहानी को हकीकत में दर्शाया गया था। 120 भारतीय सैनिकों ने किस तरह से 3000 हजार से अधिक सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे।

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में हुए ऑपरेशन कैक्टस लिली पर बेस्ड फिल्म हिंदुस्तान की कसम साल 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राज कुमार ने लीड रोल को अदा किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें