Get App

Yuzvendra Chahal-Dhanashree: अलग हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा, जानें कैसे खत्म हुई डांस से शुरू ये लव स्टोरी

Yuzvendra Chahal-Dhanashree: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात 2020 में हुई थी। चहल ने धनश्री से ऑनलाइन डांस क्लास ली, और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। जल्द ही उन्होंने शादी कर ली, अब युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का 20 मार्च को तलाक हो गया

MoneyControl News
अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 17:09
Yuzvendra Chahal-Dhanashree: अलग हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा, जानें कैसे खत्म हुई डांस से शुरू ये लव स्टोरी

चहल और धनश्री की पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन डांस क्लास के जरिए हुई थी। धनश्री एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं, और चहल ने उनके क्लास में एडमिशन लिया था। सीखते-सीखते कब दिल की डोर बंध गई, दोनों को पता ही नहीं चला। एक इंटरव्यू में धनश्री ने बताया था कि चहल ने पहले उन्हें डेट पर चलने के लिए पूछा, फिर प्यार का इजहार किया।

2020 में आईपीएल दुबई में आयोजित हुआ था और चहल को वहां रवाना होना था। मगर उससे पहले ही उन्होंने 8 अगस्त 2020 को धनश्री से सगाई कर सभी को चौंका दिया। आईपीएल से लौटते ही 22 दिसंबर को दोनों ने शादी कर ली और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

शादी के बाद चहल और धनश्री परफेक्ट कपल की तरह नजर आते थे। धनश्री अक्सर स्टेडियम में चहल को चीयर करने जाती थीं, तो चहल भी उनके डांस वीडियोज को प्रमोट करते थे। दोनों ने साथ में कई रील्स बनाईं, जिससे फैंस को उनकी बॉन्डिंग और प्यार का अंदाजा होता था।

2023 में पहली बार खबरें आईं कि चहल और धनश्री के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा। हालांकि, तब दोनों ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन 2024 के अंत तक दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया और फैंस को लगने लगा कि शायद अब यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा।

2025 की शुरुआत में एक बड़ा संकेत मिला, जब चहल और धनश्री ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं। इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और जल्द ही वे अलग हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस में 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड माफ कर दिया है, जिससे जल्द ही उनका तलाक फाइनल हो सकता है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपये के सेटलमेंट पर भी बात हो चुकी है, जिससे यह मामला जल्द सुलझ सकता है।

अब सबकी नजरें 20 मार्च पर टिकी हैं, जब फैमिली कोर्ट इस हाई-प्रोफाइल तलाक पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगा। चहल 21 मार्च से आईपीएल में बिजी हो जाएंगे, इसलिए कोर्ट भी इस मामले को जल्द से जल्द खत्म करना चाहती है।

लॉकडाउन में शुरू हुई डांस क्लास से प्यार तक की यह कहानी अब तलाक के मुकाम तक पहुंच चुकी है। कभी प्यार में डूबे इस जोड़े की राहें अब जुदा होने जा रही हैं, जिससे उनके फैंस भी निराश नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें