Most Watched Prime Original Films-Series: प्राइम वीडियो ने अपनी सर्विस पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों की पहली वीकली ग्लोबल रैंकिंग जारी कर दी है। यह लिस्ट दुनिया भर में दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे टाइटल्स की एक ऑफिशियल झलक पेश करती है।
इस पहली रैंकिंग ने ग्लोबल लेवल पर भारतीय ओरिजिनल्स की बढ़ती धाक को एक बार फिर साबित कर दिया है, जहां भारतीय फिल्में और सीरीज तेजी से इंटरनेशनल व्यूइंग चार्ट्स में अपनी जगह बना रही हैं। 25 से 31 मई की यह वीकली ग्लोबल टॉप 10 रैंकिंग साफ दिखाती है कि भारत की जमीनी और स्थानीय कहानियां अब दुनिया के सबसे बड़े शोज़ और फिल्मों के सामने मजबूती से खड़ी हैं।
इस हफ्ते की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि भारतीय ओरिजिनल फिल्म 'सिस्टम' दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। इसने प्राइम वीडियो की 'टॉप 10 फिल्म्स वर्ल्डवाइड' की लिस्ट में सीधे नंबर 2 का स्थान हासिल किया है, जबकि नॉन-इंग्लिश प्राइम ओरिजिनल फिल्मों में यह नंबर 1 पर राज कर रही है।
भारतीय कंटेंट का यह जलवा यहीं नहीं रुका, नॉन-इंग्लिश प्राइम ओरिजिनल सीरीज की लिस्ट में 'मटका किंग' नंबर 7 पर और 'एग्जाम' नंबर 8 पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। इन शोज़ को अपनी अनोखी दुनिया और दर्शकों के साथ गहरे जुड़ाव के लिए काफी पसंद किया जा रहा है।
यह कामयाबी प्राइम वीडियो इंडिया के उस बड़े ग्लोबल परफॉर्मेंस पैटर्न का हिस्सा है, जहाँ भारतीय टाइटल्स अब हर हफ्ते अंतरराष्ट्रीय ओरिजिनल्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आ रहे हैं। इस ग्लोबल लिस्ट में 'ऑफ कैंपस', 'स्पाइडर-नोआर', 'द बॉयज़', 'सिटाडेल' और 'जैक रयान: घोस्ट वॉर' जैसे दुनिया भर में मशहूर और बड़े शोज़ भी शामिल हैं, जिससे पता चलता है कि भारतीय टाइटल्स अब कितने बड़े और कॉम्पिटिटिव प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमा रहे हैं।
कुल मिलाकर, ये ताजा रैंकिंग्स प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल कंटेंट के फैलते दायरे को साफ दर्शाती हैं। 'सिस्टम', 'मटका किंग' और 'एग्जाम' जैसे टाइटल्स लगातार दुनिया भर के दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं और ग्लोबल एंटरटेनमेंट की दुनिया में भारतीय कहानियों की मौजूदगी को और ज्यादा मजबूत कर रहे हैं।