Love & War: आलिया भट्ट के लुक पर दो हिस्सों में बंटे यूजर्स, पोस्टर देख जानें क्यों होने लगी 'बॉम्बे वेलवेट' और 'टॉक्सिक' तुलना

Love & War: बीते दिन संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का पोस्टर रिलीज किया गया। जैसे ही आलिया भट्ट का लुक सामने आया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। एक्ट्रेस के लुक को 'बॉम्बे वेलवेट' और 'टॉक्सिक' से कम्पेयर किया जाने लगा है।

अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 9:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कि यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए भंसाली और रणबीर 2007 की फिल्म 'सांवरिया' के बाद फिर साथ काम कर रहे हैं।

Love & War: 'लव एंड वॉर' के मेकर्स ने आलिया भट्ट का पोस्टर जारी किया, जिसमें एक्ट्रेस का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। पोस्टर में आलिया भट्ट रेट्रो-ग्लैम लुक में दिख रही हैं। उन्होंने लाल रंग का सीक्वन वाला को-ऑर्ड सेट पहना है और बालों में एक शानदार फेदर एक्सेसरी लगाई है।

हालांकि इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है। कई यूजर्स ने आलिया भट्ट के लुक की तुलना 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के लुक से की, जबकि कुछ लोगों को पोस्टर का माहौल 'बॉम्बे वेलवेट' जैसा लगा। चलिए बताते हैं लोगों ने क्या-क्या कमेंट कर अपनी राय रखी है।

एक यूजर ने लिखा, "लो भाई, अब 'टॉक्सिक 2' भी आ गई।"एक और व्यक्ति ने कमेंट किया, "यह पोस्टर मुझे 'टॉक्सिक' में कियारा के पोस्टर जैसी वाइब दे रहा है, क्या मैं सही हूं?"किसी और ने कहा, "मुझे क्यों 'बॉम्बे वेलवेट' वाली फीलिंग आ रही है..." एक और ने कहा, "'टॉक्सिक' वाली फीलिंग आ रही है।"एक ने कमेंट्स में लिखा, "'टॉक्सिक' जैसा लग रहा है" और "मुझे 'बॉम्बे वेलवेट' वाली वाइब क्यों आ रही है... प्लीज मिस्टर भंसाली हमें वही तकलीफ दोबारा मत दिखाइएगा। हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं।"


हालांकि कुछ फैन्स ने पोस्टर की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, "एक शो-गर्ल की जिंदगी।" एक और ने कहा, "आपको एक और किरदार में कमाल करते देखने का बेसब्री से इंतजार है! हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं!" किसी और ने लिखा, "रोंगटे खड़े हो गए! यह लुक जबरदस्त है।"

'लव एंड वॉर' कब होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर', जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं, की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर भंसाली और उनकी टीम ने पूरी यूनिट के साथ इमोशनल पैकअप किया। अब फिल्ममेकर फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देंगे।

संजय लीला भंसाली की निर्देशित 'लव एंड वॉर' उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म दो आर्मी ऑफिसर्स (रणबीर कपूर और विक्की कौशल) की कहानी होगी, जो आलिया भट्ट के किरदार के साथ एक ड्रामेटिक लव ट्राएंगल में फंस जाते हैं। पिछले साल से 'लव एंड वॉर' के सेट से कई BTS (बिहाइंड-द-सीन्स) तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इनमें से एक तस्वीर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल पूरी एयर फोर्स यूनिफॉर्म में दिखे। यह तस्वीर ऑनलाइन आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। फिल्म में वे ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए भंसाली और रणबीर 2007 की फिल्म 'सांवरिया' के बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। साथ ही 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में साथ काम करने के बाद यह डायरेक्टर और आलिया का भी दोबारा साथ आना है। जब कि विक्की कौशल की संजय लीला भंसाली के साथ ये पहली फिल्म है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।