International Kissing Day 2026: ऐश्वर्या राय से लेकर शबाना आजमी तक, जब स्टार्स के किस सीन पर खूब हुआ बवाल

International Kissing Day 2026: आज दुनियाभर में इंटरनेशल किस डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको उन किस सीन के बारे में बताते हैं, जिन्हें फिल्माए जाने पर खूब बवाल हुआ था।

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 12:32 PM
6 जुलाई को 'इंटरनेशनल किसिंग डे' मनाया जाता है। यह दिन यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था।

International Kissing Day 2026: हर साल 6 जुलाई को 'इंटरनेशनल किसिंग डे' मनाया जाता है। यह दिन यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था और अब इसे दुनिया भर में प्यार और भावनाओं को जाहिर करने वाले एक इनफॉर्मल मौके के तौर पर मनाया जाता है। आइए, बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित ऑन-स्क्रीन किस पर एक नजर डालते हैं।

1-माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना (1988)

फिल्म 'दयावान' में विनोद खन्ना ने डायरेक्टर के 'कट' कहने के बाद भी माधुरी दीक्षित को किस करना जारी रखा था। इतना ही नहीं उनके होंठ पर काट तक लिया था। 20 साल की इस सीन को फिल्माने के बाद इतना सहम और दर गईं थी कि सेट पर रोने लगी थीं। इस इंटीमेट सीन पर काफी हंगामा हुआ था। कहा जाता है कि इस हादसे के बाद से माधुरी ने फिर कभी विनोद खन्ना के साथ काम नहीं किया।

2-श्रीदेवी और उमेश मेहरा (1980)


फिल्म 'गुरु' के दौरान, श्रीदेवी ने किसिंग सीन करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन डायरेक्टर ने बॉडी डबल का इस्तेमाल करके इस सीन शूट किया था। फिल्म में ऐसा दिखाया कि वह एक्ट्रेस ही थीं। श्रीदेवी की मां ने इस धोखे की कड़ी आलोचना की थी और इसे इंडस्ट्री में अपना सबसे बुरा अनुभव बताया।

3-ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन (धूम 2 2006)

2006 में ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'धूम 2' में को-स्टार ऋतिक रोशन के साथ ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन की वजह से ऐश्वर्या राय को काफी विवाद का सामना करना पड़ा था। इस सीन पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, क्योंकि उन्होंने पहले कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं किया था और कई लोग उन्हें कल्चरर रोल मॉडल मानते थे।

कंगना रनौत और वीर दास (2014)

ऐसी खबरें आईं थी कि 'रिवॉल्वर रानी' में किसिंग सीन के दौरान दास ने रनौत को "चोट पहुंचाई" थी। दास ने इन दावों को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया है और बाद में रनौत ने उनका बचाव किया था। उन्होंने एक्टर्स का फायदा उठाने के लिए पत्रकार की निंदा की थी। हाल में एक बार फिर से ये मामला उठा था।

धर्मेंद्र-शबाना आजमी(2023)

धर्मेंद्र वैसे तो हमेशा से रोमांटिक हीरो के तौर पर पसंद किए गए हैं। लेकिन 2023 में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में 88 साल की उम्र में उन्होंने शबाना आजमी के साथ लिप-लॉक सीन देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इस सीन के बाद खूब हंगामा हुआ था।

उदित नारायण फैन इंटरेक्शन (2025)

फिल्मों से हटकर, दिग्गज सिंगर उदित नारायण को एक वायरल वीडियो के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें वे एक महिला फैन के साथ दिखे थे। इस घटना ने पब्लिक बाउंड्रीज़ और आर्टिस्ट-फैन इंटरेक्शन पर बहस छेड़ दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।