The Narmada Story: खुलेंगे कई बड़े राज, इस दिन दस्तक दे रही है 'द नर्मदा स्टोरी'

The Narmada Story: सिमाला प्रसाद एक्ट्रेस के तौर पर ही नहीं बल्कि 'लेडी सिंघम' के नाम से भी फेमस हैं। हाल फिलहाल में वह अभी भोपाल में बतौर DIG काम कर रही हैं। अब वह फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' में लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं।

अपडेटेड May 11, 2026 पर 6:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
द नर्मदा स्टोरी एक रहस्य, अपराध और इमोशनल संघर्ष से भरी कहानी है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के अचानक गायब होने के पीछे छिपे कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं।

The Narmada Story: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से आई एक खबर ने रविवार को सोशल मीडिया पर भारी हलचल पैदा कर दी थी। वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया रात लगभग एक बजे एक किसी केस के सिलसिले में पुलिस लाइन स्थित अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया।

जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया था। वहीं पर स्थानीय पुलिस टीमों को इस केस को सुलझाने के लिए 12 जून तक का अलटीमेटम दिया गया था। वायरल स्क्रीनशॉट में सीसीटीवी फुटेज और “पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?” जैसे सवालों ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट और डर दोनों पैदा कर दिए।

कुछ ही घंटों में ऐसे कई स्क्रीनशॉट फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सऐप सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होते दिखे थे। कई लोगों ने इसे सच मानते हुए चिंता व्यक्त की, जबकि कुछ यूज़र्स ने इसे किसी बड़े अपराध या राजनीतिक साज़िश की बात कही।


थोड़े से समय के बाद पूरा मामला ही पलट गया। पता चला कि यह पूरी प्लानिंग आने वाली फिल्म “ द नर्मदा स्टोरी “ के लिए तैयार किया गया एक हाई-वोल्टेज प्रमोशनल कैंपेन है। फिल्म की टीम ने सस्पेंस और रियलिस्टिक प्रेज़ेंटेशन के जरिए दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने के लिए ऐसा किया गया था।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि द नर्मदा स्टोरी एक रहस्य, अपराध और इमोशनल संघर्ष से भरी कहानी है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के अचानक गायब होने के पीछे छिपे कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। इस फिल्म में रियल आईपीएस ऑफिसर सिमाला प्रसाद के साथ-साथ रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर, ज़रीना वहाब जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएंगें।

सोशल मीडिया पर इन दिनों सिमाला प्रसाद के रोल की जबर्दस्त चर्चा है। दर्शक एक रीयल पुलिस ऑफिसर को पर्दे पर पुलिस अधिकारी के तौर पर देखने के लिए उत्सुक हैं। फेसबुक, इंस्टा और अन्य सभी माध्यमों के जरिए लगातार सिमाला प्रसाद की न्यूज़ पूरे देश में वायरल हो रही है। पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल में डीआईजी महिला सुरक्षा की पोस्ट पर पदस्थ सिमाला को देश के बेहतरीन पुलिस ऑफिसरों में गिना जाता है। फिल्म का ट्रेलर जल्द आने वाला है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।