मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को न केवल दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, बल्कि समीक्षकों ने भी रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय की जमकर तारीफ की है। हालांकि, फिल्म की सफलता के साथ-साथ सोशल मीडिया पर इसके 100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही थीं। अब फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता रितेश देशमुख ने इन अफवाहों पर अपनी स्थिति साफ कर दी है।
