
इन दिनों विंबलडन टूर्नामेंट का मुकबला दुनियाभर की सुर्खियों में बना हुआ हैं। जहां टेनिस खिलाड़ी अपने शानदार खेल से चर्चा में थे, वहीं स्टेडियम में पहुंचे खास मेहमानों और मशहूर हस्तियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। (Photo: Jacqueline Insatgram)
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस विंबलडन में महिला फाइनल मैच देखने पहुंची थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।(Photo: Jacqueline Insatgram)
इसके कैप्शन में जैकलीन ने लिखा, "जब लंदन में!! मेरा पहला विंबलडन, लेकिन यकीनन आखिरी नहीं। एक्ट्रेस की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।(Photo: Jacqueline Insatgram)
इस इवेंट में एक्ट्रेस ने बेहद स्टाइलिश व्हाइट पैंट-सूट पहना, जिसे स्लीवलेस जैकेट के साथ मैच किया गया था। एक्ट्रेस का ये लुक सिंपल होने के साथ-साथ काफी एलीगेंट भी था।(Photo: Jacqueline Insatgram)
जैकलीन ने लाइट मेकअप के साथ अपने बाल खुले रखें थे, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा था। इस खास मौके के लिए एक्ट्रेस का ये बिल्कुल सही लग रहा था।(Photo: Jacqueline Insatgram)
जैकलीन हाल ही में हाउसफुल 5 में नजर आई थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कई कलाकार नजर आए थे।(Photo: Jacqueline Insatgram)
श्रीलंकाई एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। जैकलीन कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। (Photo: Jacqueline Insatgram)
साल 2006 में उन्होंने मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता और उसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व भी किया।(Photo: Jacqueline Insatgram)
विंबलडन 2025 में जैकलीन फर्नांडिस के साथ कई और सेलिब्रिटी भी दिखे। उर्वशी रौतेला अपने बैग पर लगी चार लबूबू गुड़ियों के कारण खास चर्चा में रहीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।(Photo: Urvashi Instagram)