Get App

Jailer 2 OTT Release Date Out: सिनेमाघरों के बाद रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

Jailer 2 OTT Release Date Out: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद रजनीकांत की 'जेलर 2' अब डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 1:37 PM
Jailer 2 OTT Release Date Out: सिनेमाघरों के बाद रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
‘जेलर 2’ का प्रीमियर 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम होगी।

Jailer 2 OTT Release Date Out: प्राइम वीडियो ने आज सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी और सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित यह एक्शन क्राइम ड्रामा 12 नवंबर को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के अपने प्रतिष्ठित किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मोहनलाल, ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति विशेष भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं, एस. जे. सूर्या, शिवराजकुमार, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, नमो नारायण और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भारतीय और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अब अपनी ग्लोबल स्ट्रीमिंग रिलीज के लिए तैयार है। पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘जेलर 2’ में मुथुवेल पांडियन को एक बार फिर रिटायरमेंट से बाहर आना पड़ता है, जब एक शक्तिशाली आपराधिक सिंडिकेट उसके परिवार और करीबियों के लिए खतरा बन जाता है। पुराने दुश्मनों की वापसी और नए गठबंधनों के बीच मुथुवेल एक बार फिर अपने अंदाज में अपराधियों का सामना करते हुए परिवार की रक्षा और व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी उठाता है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें