Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की नई फिल्म 'जन नायकन', जो सेंसर सर्टिफिकेट की वजह से अटकी हुई थी, कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फैंस के जबरदस्त उत्साह और चर्चा के बीच, Sacnilk के अनुसार फिल्म ने घरेलू बाजार में 41 करोड़ (नेट) की कमाई की। ट्रेड-ट्रैकर पोर्टल के मुताबिक, विदेशों में फिल्म ने कुल 30.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर, 'जन नायकन' विजय की पिछली हिट फिल्मों जैसे 'बीस्ट' और 'GOAT' की ओपनिंग कमाई के बराबर नहीं पहुँच पाई।
