इंडिया कॉउचर वीक 2025, जो 23 जुलाई से 30 जुलाई तक दिल्ली में चल रहा है, इस इवेंट के छठवें दिन जान्हवी कपूर ने डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए शोस्टॉपर बनकर फैशन इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया।
डिजाइनर जयंती रेड्डी ने अपना लेटेस्ट कलेक्शन और इंडो वेस्टर्न थीम को पेश किया, जिसमें ट्रेडिशनल इंडियन ग्रेस और वेस्टर्न मोडर्निटी का बेहतरीन मिश्रण दिखा।
जान्हवी कपूर ने पेस्टल शेड का ब्लश पिंक फिश कट लहंगा पहना और एक्ट्रेस ने रैंप पर कदम रखा। घुटनों से नीचे साड़ी जैसे प्लीट्स और एम्बेलिश्ड वर्क ने लुक को बेहद एलीगेंट बनाया।
इस लहंगे में पेस्टल ब्लश पिंक रंग में फ्लावर पैटर्न और डोरी वर्क की खूबसूरती थी। ट्रेडिशन के साथ मॉडर्न ट्विस्ट ने इसे खास बनाया।
लॉंग दुपट्टा लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स के मुताबिक स्टाइलिश रूप से ड्रेप किया गया, जिससे पूरे आउटफिट में एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक प्राप्त हुआ।
कलेक्शन की थीम इंडो-वेस्टर्न है, जहां हेरिटेज के साथ वेस्टर्न कट और पैटर्न जोड़े गए, जिससे यह लहंगा दोनों दुनियाओं का शानदार मेल बन गया।
बता दें कि इसके पहले इस शो में 5 और डिजाइनर अपने लेटेस्ट कलेक्शन का जलवा बिखेर चुके हैं।
पिछले दिनों भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया जैसे सितारों ने भी कई डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया। जान्हवी कपूर की इंट्री ने इस वीक को और भी ग्लैमरस बना दिया।
जान्हवी कपूर का ट्रेडिशनल-टच आउटफिट और जयंती रेड्डी की इंडो-वेस्टर्न थीम ने इस इवेंट की शान बढ़ा दी।