Get App

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग डेटिंग की कंफर्म, शादी प्लानिंग पर कही ये बड़ी बात

Janhvi Kapoor: 'कॉफी विद करण 9' के दौरान जाह्नवी कपूर ने कन्फर्म किया कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता अच्छी स्थिति में है, लेकिन फिलहाल शादी करने की कोई योजना नहीं है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 3:17 PM
Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग डेटिंग की कंफर्म, शादी प्लानिंग पर कही ये बड़ी बात
'कॉफी विद करण' के हालिया एपिसोड में जब करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा कि क्या वह आधिकारिक तौर पर शिखर को डेट कर रही हैं तो उन्होंने इसकी पुष्टि की।

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेट करने की चर्चा काफी समय से चल रही है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा था। अब 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में जाह्नवी ने आखिरकार शिखर को डेट करने की बात मान ली है और शादी को लेकर अपने प्लान भी बताए हैं।

शिखर पहाड़िया के साथ शादी के प्लान पर जाह्नवी कपूर

'कॉफी विद करण' के हालिया एपिसोड में जब करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा कि क्या वह आधिकारिक तौर पर शिखर को डेट कर रही हैं तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। जाह्नवी ने कहा- "मैं हमेशा सोचती थी कि लोग इस बारे में इतनी चुप्पी क्यों साधे रहते हैं। जाहिर है मैं नहीं चाहती कि किसी की नजर लगे और मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत ज्यादा खुलकर बात नहीं करना चाहती। लेकिन मुझे लगता है कि 'किसी को पता न चले' वाली बात को कुछ ज्यादा ही तूल दिया जाता है। इस तरह छिप-छिपकर चलना थोड़ा बोरिंग लगता है> इसमें कोई बड़ी बात भी नहीं है।"

वरुण धवन ने भी शिखर के प्रति जाह्नवी के लगाव के बारे में बात की। उन्होंने एक वाकया याद करते हुए बताया कि कैसे एक बार एक बहुत ही खराब फ्लाइट के दौरान उन्होंने इन दोनों का ख्याल रखा था। करण ने जाह्नवी से शादी के बारे में भी पूछा, जिस पर उन्होंने साफ जवाब दिया- "अगले दो-तीन साल तक तो बिल्कुल नहीं।" उन्होंने आगे कहा कि भले ही उनके आसपास कई लोगों के ब्रेकअप हो रहे हों, लेकिन उनका रिश्ता बहुत अच्छे मुकाम पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें