Janhvi Kapoor: 'पेड्डी' के लिए जाह्नवी कपूर ने चार्ज किया दोगुना पैसा? कॉन्ट्रोवर्सी के बीच चर्चा में एक्ट्रेस की फीस

Janhvi Kapoor: 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर विवाद अभी थमा ही थी कि अब उनकी फीस पर चर्चा शुरू हो गई है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस को दोगुना बढ़ाया है।

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 9:51 AM
'देवरा' के लिए एक्ट्रेस को 5 करोड़ रुपये मिले थे, और यह 'देवरा' के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Janhvi Kapoor: फिल्म 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच, अब खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने राम चरण के साथ वाली इस फिल्म के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी है। खबरों के मुताबिक, जाह्नवी ने फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपये लिए और "सेट पर पूरी तरह प्रोफेशनल रहीं"।

एक ट्रेड सोर्स ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को बताया, "अब तक के करियर में उन्हें इस फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लिए हैं, और 'पेड्डी' के सेट पर वह पूरी तरह प्रोफेशनल रहीं। उन्हें 'देवरा' के लिए 5 करोड़ रुपये मिले थे, और यह 'देवरा' के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 'देवरा' और 'पेड्डी' के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सफलता मिलने के कारण, जान्हवी को इंडस्ट्री में 'गोल्डन लेग' (लकी) माना जाता है, जिनका सक्सेस रेट 100 प्रतिशत है।" हालांकि, हम इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करते है।

दिलचस्प बात यह है कि यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब फिल्म 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के 'ओवर-सेक्शुअलाइज़ेशन' की आलोचना हो रही है। फिल्म में एक्ट्रेस के इंट्रोडक्शन सीन को भी काफी आपत्तिजनक माना जा रहा है। राम चरण का किरदार उनके शारीरिक रूप-रंग का बहुत ही अपमानजनक तरीके से बात करते हुए उन्हें एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह पेश करता है।


इसके बाद के एक सीन में, जब एक सपोर्टिंग किरदार चरण के 'पेड्डी' से पूछता है कि वह जाह्नवी को कैसे पहचानेगा, तो वह कहता है, "चेहरा देखकर नहीं, कमरिया से पहचान लेंगे," और आगे कहता है, "उस चिकनी का हमें सब कुछ पता है, बस चेहरा छोड़कर।"

बात यहीं खत्म नहीं होती। राम चरण का किरदार 'पेड्डी' रात में जाह्नवी के घर जाता है और ज़बरदस्ती उसे किस करता है। जाह्नवी बार-बार इसका विरोध करती है, लेकिन पेड्डी इसे सही ठहराते हुए कहता है कि प्यार ज़ाहिर करने का उसका यही तरीका था।

फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने भी इस आलोचना पर प्रतिक्रिया दी और 'स्क्रीन' (SCREEN) से कहा, "मैंने सोचा नहीं था कि दर्शक इन सीन्स को इतने नकारात्मक रूप से लेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मकसद राम चरण और जाह्नवी कपूर के बीच एक चुलबुली रोमांटिक कहानी दिखाना था। हालांकि, हम आगे और सावधान रहेंगे और बेहतर तरीके से चीज़ें दिखाएंगे।" बता दें कि पेड्डी से विवादित सीन्स को हटा दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।