Janhvi Kapoor: पैपराजी के साथ जाह्नवी कपूर ने की प्राइवेट मीटिंग, जिम वियर में फोटो लेने से किया मना

Janhvi Kapoor: पैपराजी ने बताया कि जाह्नवी कपूर ने गलत एंगल से अपनी तस्वीरें या वीडियो लिए जाने पर आपत्ति जताई है। एक्ट्रेस ने हाल में ही पैप के साथ एक प्राइवेट मीटिंग की है।

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 5:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पैपराजी ने बताया, "जाह्नवी ने हमसे कहा कि 'दर्शक भी हमें रोज जिम से बाहर निकलते देखकर थक गए हैं।

Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के आपत्तिजनक वीडियो पर सवाल उठाने का दौर शुरू हो गया है। जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और सलमान खान समेत कई कलाकारों ने इस मुद्दे पर बात की है। अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में एक पैपराजी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि वे कलाकारों को किसी जगह से बाहर निकलने से लेकर उनकी कार तक पहुंचने तक रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन ऑफिस में बैठे लोग उन फुटेज को एडिट करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जाह्नवी कपूर ने पैपराजी के साथ एक मीटिंग की और उनसे तस्वीरें नहीं लेने को कहा है।

मीटिंग के दौरान जाह्नवी कपूर ने उनसे क्या कहा इस बारे में पैपराजी ने बताया, "जाह्नवी ने हमसे कहा कि 'दर्शक भी हमें रोज जिम से बाहर निकलते देखकर थक गए हैं। अगर लोग हमें रोज इंस्टाग्राम पर देखेंगे... तो हमारा काम तो फिल्मों में दिखना है। इसलिए हम उन्हें ये तस्वीरें नहीं दिखाना चाहते।' उन्होंने हमसे कुछ समय के लिए उन्हें स्पॉट न करने और उनके 'जिम लुक' की तस्वीरें लेना बंद करने की रिक्वेस्ट की है क्योंकि लोग इंस्टाग्राम पर बहुत भद्दे कमेंट्स करते हैं।"

इस राय पर कि कलाकार खुद पैपराजी को बुलाते हैं और फिर उन्हें देखकर हैरान होने का नाटक करते हैं...पर पैपराजी ने कहा, “नहीं जाह्नवी ने कभी पैपराजी को नहीं बुलाया। असल में वह पैपराजी के साथ हमेशा बहुत अच्छे से पेश आती हैं। आज की नई पीढ़ी (GenZ) के कलाकार बहुत अच्छे हैं। उस दिन जब जाह्नवी ने हमें एक क्लोज-डोर मीटिंग के लिए बुलाया था तो उन्होंने हमसे बहुत सम्मान के साथ बात की। मेरे शुरुआती दिनों में भी जब भी वह किसी प्रोडक्शन हाउस के बाहर या कहीं और दिखती थीं तो हमेशा पूछती थीं, ‘सब ठीक है न भाई?’ वह बहुत ख्याल रखने वाली इंसान हैं। अपने जन्मदिन पर वह हमें अपनी बिल्डिंग में बुलाती थीं और केक काटती थीं, ताकि हमें अच्छी फुटेज मिल सके। वह हमेशा हमारे साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं।”


जाह्नवी के एक पॉडकास्ट के बयान को याद करते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था, “जब मैं कार से बाहर निकलती हूं तो आप लोग मेरी छाती और शरीर के पिछले हिस्से को जूम करके दिखाते हैं, लेकिन टाइगर श्रॉफ जैसे पुरुष कलाकारों को कभी ऐसे एंगल से शूट नहीं करते, ऐसा क्यों?” इस स्थिति को समझाते हुए उन्होंने कहा- “मैंने वह पॉडकास्ट सुना था जिसमें उन्होंने गलत तरीके से शूट किए जाने के बारे में बात की थी। एक पैपराजी के तौर पर हम कलाकार के बाहर निकलने से लेकर उनके कार में बैठने तक का वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। लेकिन जो लोग डेस्क पर बैठकर एडिटिंग करते हैं, वे ऐसे गलत एंगल चुनते हैं और उन्हें अपलोड कर देते हैं।”

उन्होंने कुछ ऐसे सोशल मीडिया पेजों की ओर भी इशारा किया, जो ज्यादा व्यूज पाने के लालच में जानबूझकर ऐसे एंगल से वीडियो पोस्ट करते हैं, जो सही नहीं होते। जब उनसे पूछा गया कि क्या जाह्नवी ने बताया कि इसका उनकी मानसिक सेहत पर क्या असर पड़ रहा है तो पैपराजी ने कहा, "उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन यह तो जाहिर है कि किसी पर भी इसका असर पड़ेगा ही।"

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा- "मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसे एंगल से वीडियो शूट करने के बारे में सोचा भी नहीं है। कहीं न कहीं सेलिब्रिटीज को भी पता होता है कि कौन लोग इस तरह से वीडियो शूट करते हैं। हम हमेशा से इसके खिलाफ रहे हैं और हमने कभी ऐसे एंगल से वीडियो नहीं लिए हैं। जिन पैपराजी को मैं जानता हूं और जो मुझे फील्ड पर दिखते हैं, अगर उनके पेज पर मुझे ऐसा कोई वीडियो दिखता है तो मैंने अक्सर उनसे उसे डिलीट करने के लिए कहा है, क्योंकि यह बिल्कुल भी सही बात नहीं है।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।