Get App

Janhvi Kapoor: पैपराजी के साथ जाह्नवी कपूर ने की प्राइवेट मीटिंग, जिम वियर में फोटो लेने से किया मना

Janhvi Kapoor: पैपराजी ने बताया कि जाह्नवी कपूर ने गलत एंगल से अपनी तस्वीरें या वीडियो लिए जाने पर आपत्ति जताई है। एक्ट्रेस ने हाल में ही पैप के साथ एक प्राइवेट मीटिंग की है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 5:57 PM
Janhvi Kapoor: पैपराजी के साथ जाह्नवी कपूर ने की प्राइवेट मीटिंग, जिम वियर में फोटो लेने से किया मना
पैपराजी ने बताया, "जाह्नवी ने हमसे कहा कि 'दर्शक भी हमें रोज जिम से बाहर निकलते देखकर थक गए हैं।

Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के आपत्तिजनक वीडियो पर सवाल उठाने का दौर शुरू हो गया है। जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और सलमान खान समेत कई कलाकारों ने इस मुद्दे पर बात की है। अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में एक पैपराजी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि वे कलाकारों को किसी जगह से बाहर निकलने से लेकर उनकी कार तक पहुंचने तक रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन ऑफिस में बैठे लोग उन फुटेज को एडिट करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जाह्नवी कपूर ने पैपराजी के साथ एक मीटिंग की और उनसे तस्वीरें नहीं लेने को कहा है।

मीटिंग के दौरान जाह्नवी कपूर ने उनसे क्या कहा इस बारे में पैपराजी ने बताया, "जाह्नवी ने हमसे कहा कि 'दर्शक भी हमें रोज जिम से बाहर निकलते देखकर थक गए हैं। अगर लोग हमें रोज इंस्टाग्राम पर देखेंगे... तो हमारा काम तो फिल्मों में दिखना है। इसलिए हम उन्हें ये तस्वीरें नहीं दिखाना चाहते।' उन्होंने हमसे कुछ समय के लिए उन्हें स्पॉट न करने और उनके 'जिम लुक' की तस्वीरें लेना बंद करने की रिक्वेस्ट की है क्योंकि लोग इंस्टाग्राम पर बहुत भद्दे कमेंट्स करते हैं।"

इस राय पर कि कलाकार खुद पैपराजी को बुलाते हैं और फिर उन्हें देखकर हैरान होने का नाटक करते हैं...पर पैपराजी ने कहा, “नहीं जाह्नवी ने कभी पैपराजी को नहीं बुलाया। असल में वह पैपराजी के साथ हमेशा बहुत अच्छे से पेश आती हैं। आज की नई पीढ़ी (GenZ) के कलाकार बहुत अच्छे हैं। उस दिन जब जाह्नवी ने हमें एक क्लोज-डोर मीटिंग के लिए बुलाया था तो उन्होंने हमसे बहुत सम्मान के साथ बात की। मेरे शुरुआती दिनों में भी जब भी वह किसी प्रोडक्शन हाउस के बाहर या कहीं और दिखती थीं तो हमेशा पूछती थीं, ‘सब ठीक है न भाई?’ वह बहुत ख्याल रखने वाली इंसान हैं। अपने जन्मदिन पर वह हमें अपनी बिल्डिंग में बुलाती थीं और केक काटती थीं, ताकि हमें अच्छी फुटेज मिल सके। वह हमेशा हमारे साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें