Janhvi Kapoor: जब एडल्ड साइट पर अपनी 'मॉर्फ्ड इमेज' देखकर जाह्नवी कपूर के उड़ गए थे होश, बोलीं-भारी कीमत चुकानी पड़ती हैं...

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने यंग ऐज में उस परेशान करने वाली घटना को याद किया जब उनकी डीपफेक तस्वीरें एडल्ट साइट पर देखी गईं थीं। वह चीज आज भी उन्हें परेशान करती हैं।

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
जब स्कूल में एडल्ड साइट पर अपनी 'मॉर्फ्ड इमेज' देखकर जाह्नवी कपूर के उड़ गए थे होश

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर हमेशा से ही भाई-भतीजावाद के दबाव, सामाजिक मुद्दों और अपने निजी अनुभवों और सार्वजनिक आलोचनाओं के बारे में खुलकर बोलती रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी एआई तस्वीरों के ऑनलाइन वायरल होने से जुड़े गंभीर मुद्दों पर बात की। हालांकि उन्होंने इसे ऑनलाइन रिस्क बताकर चीजों को संभाला भी, लेकिन अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह अब भी इससे बहुत परेशान होती हैं।

राज शमानी के साथ एक बेबाक बातचीत में, जाह्नवी कपूर ने अपनी यंग ऐज के एक परेशान करने वाले एक्सपीरिएंस को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह महज 15 साल की थीं, तब उन्हें एक पोर्न साइट पर अपनी मॉर्फ्ड तस्वीर मिली थी।

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो डीपफेक था या नहीं, लेकिन कुछ ऐसा ही था। मैंने अपनी तस्वीर एक पोर्न साइट पर देखी। हमारे स्कूल में आईटी की क्लास थी, और लड़के मजे के लिए उन साइटों पर जाते थे। मेरी तस्वीरें वहां थीं। ये सब स्कूल में हुआ। ये एक अजीब अनुभव था। एक समय मुझे लगा कि आपको फेम के साथ यही कीमत चुकानी पड़ती है। सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजों में नैतिकता नहीं है।”


उसी बातचीत में, जाह्नवी ने यह भी स्वीकार किया मुझे इसमें मजा नहीं आता है। मेरी ऐसी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं, यहां तक कि आधिकारिक न्यूज साइट द्वारा भी शेयर की गई हैं, जो पूरी तरह से एआई हैं। मैंने कभी भी वैसे कपड़े नहीं पहने हैं और न ही मेरी ऐसी कोई तस्वीर खींची गई है।

यह बताते हुए कि यह उनके काम को कैसे प्रभावित करता है, उन्होंने कहा कि इसे इस तरह फैलाया जाता है जैसे कि यह मैंने खुद शेयर किया हो। इससे एक खास तरह की धारणा बनती है। अगर कल मैं किसी निर्देशक से कहूं कि मुझे कोई कपड़ा पहनने में असहजता हो रही है, तो कोई भी उन तस्वीरों को निकालकर कह सकता है, ‘लेकिन आपने तो पहले भी ऐसा किया है।’ भले ही वे सीधे तौर पर न कहें, लेकिन यह आपको सोचने पर मजबूर कर देता है।

“बेशक, इससे मुझे दुख होता है। लेकिन समय के साथ, उन्होंने इससे निपटने के तरीके खोज लिए हैं। मुझे लगता है कि शिकायत करने के लिए मेरे पास उतनी आवाज़ नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मेरी आवाज़ में अभी उतनी विश्वसनीयता है। विरोध होगा और इससे इस मुद्दे पर असर पड़ सकता है। उनके अलावा, अभिनेत्री ने बताया कि ग्लैमर की दुनिया की कई अन्य महिलाओं ने भी डीपफेक का विरोध किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।