Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने इस साल हैलोवीन के मौके पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के 1986 के फैंटेसी ड्रामा 'नगीना' वाले मशहूर लुक को फिर से क्रिएट किया। जहां जाह्नवी ने श्रीदेवी का रूप लिया, वहीं ओरी ने दिवंगत ऋषि कपूर का किरदार निभाया। फिल्म के पोस्टर से लेकर शूटिंग के दौरान की कुछ झलकियां तक, उन्होंने 'नगीना' की पुरानी यादों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से फिर से रीकॉल किया।
