Janhvi Kapoor: 'पेड्डी' कॉन्ट्रोवर्सी के बाद जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस बोले-लव यू प्लीज ऐसी फिल्में मत करो...

Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज पर फैंस ने एक्ट्रेस से खास अपील की और उन्हें ढेर सारा प्यार भेजा।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हालिया परफॉर्मेंस को लेकर हो रही चर्चा से बेपरवाह जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फैशन शूट की तस्वीरें शेयर कीं।

Janhvi Kapoor: फिल्म 'पेड्डी' को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद जाह्नवी कपूर ने अपनी पहली पोस्ट शेयर की है। राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म में अभिनेत्री के किरदार से नाखुश हैं। फिल्म में अचियम्मा का किरदार निभाने वाली जाह्नवी को बोल्ड सीन के चलते ऑब्जेक्टिफाई किया गया है।

हालिया परफॉर्मेंस को लेकर हो रही चर्चा से बेपरवाह जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फैशन शूट की तस्वीरें शेयर कीं। जाह्नवी ग्रे जैकेट और स्कर्ट के को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट, लाल स्वेटर, नीले हैंडबैग और काले हील्स के साथ पहना था। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश चश्मे से पूरा किया।

प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती की तारीफ की, लेकिन कुछ ने उनसे पेड्डी जैसी फिल्म दोबारा न करने की अपील भी की। एक ने लिखा, "बेहद सुंदर।" दूसरे ने कहा, "मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस।" एक कमेंट में लिखा था, "आपको पेड्डी नहीं करनी चाहिए थी।" एक और कमेंट में लिखा था, "कृपया पेड्डी जैसी फिल्में न करें। वे सिर्फ आपका इस्तेमाल करते हैं। अच्छी फिल्में चुनें। लव यू।"


सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार, पेड्डी फिल्म से जाह्नवी के प्रशंसक ही नहीं, बल्कि और भी लोग नाराज़ हैं। दिलचस्प बात यह है कि जाह्नवी कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' किया है, जिसमें फिल्म निर्माताओं पर उनके किरदार को अति का बोल्ड दिखाने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट के कुछ हिस्सों में निर्माताओं पर जाह्नवी की "कमर, पेट और बैक बॉडी" के अनावश्यक सीन दिखाए गए।

पोस्ट में यह भी लिखा है, "किसी अभिनेत्री को उसके द्वारा चुने गए किरदारों के लिए दोषी ठहराना आसान है, लेकिन असलियत कुछ और ही बयां करती है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन शॉट्स पर सवाल उठाए थे, जो इंडस्ट्री में महिलाओं के अत्यधिक सेक्सुलाइजेशन के खिलाफ उनके हालिया पब्लिकली रुख को पूरी तरह से दिखाता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।