जान्हवी कपूर ने मसाबा गुप्ता के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन 'सब्र शुक्र सुकून' में खुद को एक अनोखी दुल्हन की तरह प्रस्तुत किया। इस कलेक्शन में जान्हवी ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का सुसंगम दिखाते हुए कुछ दमदार और अलग-अलग ब्राइडल लुक्स आजमाए, जो फैशन प्रेमियों के लिए नए ट्रेंड स्थापित करते हैं।
द मसाबा ब्राइड
जान्हवी कपूर ने पारंपरिक लहंगे की जगह नए डिजाइन के लिए स्ट्रेपलेस सिल्वर ब्लाउज और साटन-गोल्ड धोती स्कर्ट पहना, जो उसके हर कदम पर चकाचौंध बिखेर रहा था।
ग्लिटरिंग सिल्वर ब्लाउज
स्ट्रक्चर्ड और कर्व्ड एज वाले सिल्वर ब्लाउज पर चमकदार सीक्वेंस का काम था, जो बताता है कि आधुनिक ब्राइडल फैशन अब परंपरा को नया रूप दे रहा है।
राजसी धोती स्कर्ट
गोल्डन साटन धोती स्कर्ट मर्मेड शेप में थी, इसके बीच में प्लिट्स की खूबसूरती इसे एक रॉयल टच देती है।
गहनों की कला
जान्हवी ने अपने हाथों में गोल्ड और सिल्वर के कड़े, फ्लोरल ब्रेसलेट्स, और हैवी आर्मलेट्स पहनाए, जो उनके लुक को ट्रेडिशनल और आकर्षक बनाते हैं।
हेडपीस का जादू
उनका हेडपीस मैंग टीका और क्राउन का कॉम्बिनेशन था, जो एक बिल्कुल अलग और ब्राइडल ड्रामा लाता है।
मेकअप का कमाल
फ्लॉलेस मैट बेस, स्कल्प्टेड कांटूर, मैरून लिपस्टिक और मेटैलिक आईशैडो जान्हवी के लुक को परफेक्ट फिनिश देते हैं।
बालों की स्टाइलिंग
उनके खुले, स्ट्रेट और स्लीक बाल लुक को सिंपल और खूबसूरत बनाए रखते हैं, जिससे उनका प्राकृतिक ग्लैमर्स झलकता है।
जान्हवी कपूर ने इस कलेक्शन से यह जाहिर किया कि ब्राइडल ऑउटफिट सिर्फ रेड लहंगा या साड़ी तक सीमित नहीं, बल्कि नए और अलहदा स्टाइल भी अपना सकते हैं। जान्हवी के ये ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी खूबसूरती, स्टाइल और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।