'परम सुंदरी' के प्रमोशन पर जाह्नवी कपूर ने बिखेरा ट्रेडिशनल ग्लैमर, फैंस ने लुटाया प्यार

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के दौरान लगातार नए-नए ट्रेडिशनल लुक्स में नजर आ रही हैं। हर इवेंट पर उनकी ड्रेसिंग और स्टाइल फैशन लवर्स का दिल जीत रहा है। खासतौर पर उनका गोल्डन हाफ साड़ी और फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी वाला अंदाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया है। आइये देखते हैं जाह्नवी कपूर के सबसे सुर्खियां बटोरने वाले प्रमोशनल आउटफिट्स जो हर ब्राइडल और फेस्टिव सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 16:26
Story continues below Advertisement
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के दौरान लगातार नए-नए ट्रेडिशनल लुक्स में नजर आ रही हैं। हर इवेंट पर उनकी ड्रेसिंग और स्टाइल फैशन लवर्स का दिल जीत रहा है।
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के दौरान लगातार नए-नए ट्रेडिशनल लुक्स में नजर आ रही हैं। हर इवेंट पर उनकी ड्रेसिंग और स्टाइल फैशन लवर्स का दिल जीत रहा है।

खासतौर पर उनका गोल्डन हाफ साड़ी और फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी वाला अंदाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया है। आइये देखते हैं जाह्नवी कपूर के सबसे सुर्खियां बटोरने वाले प्रमोशनल आउटफिट्स जो हर ब्राइडल और फेस्टिव सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।

गोल्डन हाफ साड़ी में क्लासिक साउथ लुक
जाह्नवी का गोल्डन बॉर्डर वाली हाफ साड़ी लुक एकदम रॉयल फील देता है। स्लीक ड्रेपिंग और ट्रेडिशनल टेंपल जूलरी से एक्ट्रेस का साउथ इंडियन लुक बनता है बेहद खास और अनोखा।

फ्लोरल पिंक साड़ी का मॉडर्न ट्विस्ट
हल्के गुलाबी रंग की जॉर्जेट साड़ी पर फ्लोरल आर्ट प्रिंट और बॉर्डर पर सितारों से हाइलाइट जाह्नवी ने इस साड़ी को मिनिमल स्टाइलिंग के साथ कॉन्फिडेंस से कैरी किया।

ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और लटकन
इन लुक्स में उनका ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज स्टोन वर्क और मोतियों से सजा है, जिसमें बैकलेस कट और खूबसूरत लटकन स्टाइल का नया फैशन ट्रेंड सेट कर रहे हैं।

टेंपल जूलरी और गजरा
साउथ लुक को जाह्नवी ने टेंपल जूलरी, मैचिंग कंगन, और बालों में गजरा और लाल बिंदी के साथ पूरा किया। सिंपल मेकअप और वेवी हेयर ने लुक को और निखारा।

मिनिमल एक्सेसरीज
फ्लोरल साड़ी वाली स्टाइल में जाह्नवी ने भारी एक्सेसरीज की बजाय सिर्फ सफेद फुल की रिंग और पर्ल ईयरिंग्स पहने, जिससे उनका आउटफिट ही हीरो बन गया।

न्यूड मेकअप और ग्लौसी पिंक लिप्स
सॉफ्ट कर्ल्स हेयर और न्यूड बेस मेकअप के साथ ब्लशिंग चीक्स व ग्लौसी लिप्स का कॉम्बिनेशन, उनके लुक को फेशियल ग्लो और ग्रेस देता है।

रियल फ्लावर दुपट्टा और व्हिम्सिकल अंदाज
मेहंदी और हल्दी के फंक्शन के लिए जाह्नवी ने रियल फ्लावर दुपट्टे वाली साड़ी पहनी, जिसे देख हर कोई उनकी एक्सपेरिमेंटेशन को तारीफ कर रहा है।


गोल्डन लहंगा
गोल्डन लहंगा में उनका ट्रेडिशनल स्टाइल बेहद एलीगेंट और रॉयल लगा, जिसे किसी भी शादी के फेस्टिव में ब्राइड्स रीक्रिएट कर सकती हैं।

Story continues below Advertisement