Get App

Janhvi Kapoor: ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं जान्हवी कपूर, अनारकली सूट में दिखा कमाल का लुक

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस चाहे वेस्टर्न लुक में हो या फिर ट्रेडिशनल लुक में दोनों ही लुक में जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत लगती है। हाल ही में एक इवेंट में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आई

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 18:48
Janhvi Kapoor: ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं जान्हवी कपूर, अनारकली सूट में दिखा कमाल का लुक

फिल्म 'उमराव जान' की री-रिलीज से पहले मुंबई में एक खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस खास मौके पर जान्हवी कपूर ने ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई।

इस इवेंट में जाह्नवी कपूर आइवरी और बेज रंग के अनारकली सूट में नजर आईं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक में डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला कुर्ता, फुल स्लीव्स और घेरदार स्कर्ट पहना था।

एक्ट्रेस के अनारकली सूट पर हल्की चिकनकारी, मिरर वर्क और पट्टी बॉर्डर जैसी कढ़ाई थी। इस अनारकली सूट में कुर्ते की डिजाइन डीप नेकलाइन और पूरी आस्तीनों वाली थी।

जान्हवी ने इसे चूड़ीदार पैंट और हैवी कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ पहना था। एक्सेसरीज में जान्हवी ने सोने के झुमके, एक सुंदर हीरे की अंगूठी और एक छोटी सी नाक की अंगूठी पहनी थी।

इस इवेंट में जान्हवी ने अपने बालों को खुला रखा था। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड-पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई थी। इस लुक में एक्ट्रेस कमाल की लग रही थी।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ‘परम सुंदरी’ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें