जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने अपने नए घर में करवाया खूबसूरत डेकोर, वॉक-इन क्लोजेट से लेकर पूरे घर की दिखाई झलक

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने मुंबई में अपना नया घर बनाया है। फराह खान के खास यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने अपने घर के अंदरूनी हिस्सों की झलक फैंस के साथ साझा की।

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 17:36
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने मुंबई में अपना नया घर बनाया है। फराह खान के खास यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने अपने घर के अंदरूनी हिस्सों की झलक फैंस के साथ साझा की।
टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने मुंबई में अपना नया घर बनाया है। फराह खान के खास यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने अपने घर के अंदरूनी हिस्सों की झलक फैंस के साथ साझा की।

यह घर दो अलग-अलग अपार्टमेंट को जोड़कर बनाया गया है, जिसमें खासतौर पर बड़े और लग्जरी वॉक-इन क्लोजेट, खूबसूरत बेडरूम और आरामदायक लिविंग स्पेस शामिल हैं।

जैस्मिन और अली के नए घर का लिविंग रूम बड़ा, खुला और स्टाइलिश है। यहां आरामदायक सोफा सेट और कॉम्फोर्टेबल शेड्स हैं जहां दोनों आराम कर सकते हैं।

डाइनिंग एरिया में डार्क ग्रीन कुर्सियां और सिंपल वाइट टेबल का कॉम्बिनेशन है जो माहौल को क्लासिक और आकर्षक बनाता है।

घर में एक छोटी लेकिन सुंदर टीवी रूम है जहां कलरफुल पेंटिंग्स लगी हैं जो घर की खूबसूरती को बढ़ाती हैं।

जैस्मिन का वॉक-इन क्लोजेट कपड़ों, जूते और एक्सेसरीज से भरा हुआ है, जो किसी भी फैशन प्रेमी के लिए सपनों जैसा है।

अली गोनी का भी अपना खास क्लोजेट एरिया है, जिसमें उनके कपड़े व्यवस्थित तरीके से रखे गए हैं, जो उनकी पर्सनल स्टाइल को दर्शाता है।

जैस्मिन का बेडरूम बेबी पिंक और सफेद रंग के साथ सजा है, जहां पेड़ के स्टीकर्स और स्टाइलिश पर्दे इसे खास बनाते हैं।

किचन से जुड़ा छोटा कॉर्नर है जहां वेज और नॉनवेज दोनों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं, जो खासतौर पर टिकाऊ और साफ-सुथरा है।

फर्नीचर के घुमावदार किनारे जैस्मिन ने चुने हैं ताकि वह कोनों से टकराएं नहीं, जिससे घर का माहौल अधिक सुंदर और सुरक्षित बना रहे। दोनों ने अलग-अलग कमरों का ध्यान रखते हुए प्राइवेसी का खास ख्याल रखा है, जिससे वे अपनी लाइफस्टाइल को आराम से बिता सकें।

Story continues below Advertisement