Get App

Na Jaane Kaun Aa Gaya: जतिन सरना,मधुरिमा रॉय के साथ प्रणय पचौरी मचाएंगे धूम, फिल्म ना जाने कौन का टीजर हुआ रिलीज

Na Jaane Kaun Aa Gaya: 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर रिलीज रिलीज हो गया है। इसमें लव ट्राएंगल के ईर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:42 PM
Na Jaane Kaun Aa Gaya: जतिन सरना,मधुरिमा रॉय के साथ प्रणय पचौरी मचाएंगे धूम,  फिल्म ना जाने कौन का टीजर हुआ रिलीज
जतिन सरना,मधुरिमा रॉय के साथ प्रणय पचौरी मचाएंगे धूम

Na Jaane Kaun Aa Gaya: आज के दौर में जहां प्यार को अक्सर खूबसूरत और परफेक्ट दिखाया जाता है। वहीं ना जाने कौन आ गया का टीजर में फ़िल्म में प्यार के उस खतरनाक और जहरीले पहलू को सामने लाने की कोशिश करती है, जिसके बारे में लोग बात करने से डरते हैं। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जुनून, धोखा, बदला और टूटे भरोसे की कहानी है, जो क्लासिक इमोशन के साथ जेन-जी की रॉ और डार्क रिलेशनशिप रियलिटी को भी छूती है।

सेक्रेट गेम्स फेम एक्टर , क्रिमिनल जस्टिस फेम अभिनेत्री मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी इस फिल्म में एक ऐसे लव ट्राएंगल में नजर आते हैं, जहां प्यार के साथ नफरत, बदला और इमोशनल टकराव की तीखी परतें जुड़ी हुई हैं।

यह फिल्म आधुनिक रिश्तों की उस सच्चाई को दिखाती है जहां भरोसा कमजोर है, प्यार पजेशन बन जाता है और दिल टूटने के बाद इंसान खुद को पहचान नहीं पाता। फिल्म का 1 मिनट 10 सेकण्ड का टीजर उत्तराखंड के खूबसूरत दृश्यों के बीच शुरू होता है। Uttarakhand के एक मनमोहक शहर के विजुअल्स के बीच एक शायरी सुनाई देती है जिसकी कुछ लाइनें जहर से भरी महसूस होती हैं। इसके बाद एक संवाद सुनाई देता है-“कुछ सच जीने का हक छीन लेते हैं।

इसके बाद टीजर में प्रणय पचौरी, जतिन सरना और मधुरिमा रॉय के कई इमोशनल और क्लोज-अप शॉट्स आते हैं। एक प्रभावशाली सीन में मधुरिमा रॉय का किरदार पूछता है-“क्या हम लोग सही कर रहे हैं?” इसके बाद टीजर में पैशनेट लव सीन्स, इमोशनल ब्रेकडाउन और आक्रामक टकराव देखने को मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें