Javed Jaffrey: 'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं...,' डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी पर सवाल सुन भड़क उठे जावेद जाफरी

Javed Jaffrey: डॉन 3 विवाद को लेकर इन दिनों इंडस्ट्री में काफई हलचल मची हुई हैं। कई एक्टर्स इस पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं, तो कई बात करने से बचते नजर आ रहे हैं। हाल में ही जावेद जाफरी ने भी इस कुछ ऐसा कहा कि हर कोई हैरान रह गया।

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 12:45 PM
जावेद जाफरी ने कहा कि 'मुझे इस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। न मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी हूं...

Javed Jaffrey: बॉलीवुड की 'डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी' को लेकर इंडस्ट्री में लगातार खलबली मची हुई है। इसी बीच अब अभिनेता जावेद जाफरी ने अपनी राय रखी है, जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह को सपोर्ट भी दिखाया है। हालांकि, उन्होंने इस पूरे विवाद पर विस्तार से बात करने से मना कर दिया है।

जावेद जाफरी ने हाल में ही आईएएनएस से बात की और कहा कि 'मुझे इस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। न मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी हूं... न ही फिल्म का प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं। इसलिए इस विवाद की अंदरूनी जानकारी मुझे जरा भी नहीं।' इस बीच उन्होंने रणवीर सिंह के काम की तारीफ की है।

जावेद जाफरी ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि 'रणवीर अच्छा काम करते है। वह मेरा दोस्त भी है। मुझे उम्मीद है कि विवाद जो भी होगा, जल्द ही निपटा लिया जाएगा।' जावेद जाफरी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 'डॉन 3' विवाद लगातार बढ़ रहा है। इस पर फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग लोग अपनी अलग- अलग राय दे रहे हैं।


बीते दिन पूनम ढिल्लों ने रणवीर की तारीफ कर उनका सपोर्ट किया था। फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में ढिल्लों ने बताया कि क्या उन्हें लगता है कि रणवीर सिंह इस मामले में सही थे, “देखिए, हमें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वह एक ईमानदार व्यक्ति हैं और अगर उन्हें लगता है कि वह सही हैं, तो वह जानबूझकर किसी को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति नहीं हैं, और एक्सेल के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

जी हां, उन्होंने उनके साथ दो बड़ी हिट फिल्में दी हैं। इसलिए, अगर इस फिल्म को करने में उन्हें कोई दिक्कत है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। उनकी तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने हुए नुकसान की भरपाई की पेशकश की और साइनिंग फीस वापस कर दी। कई लोग तो इतना भी नहीं करते।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।