Jennifer Winget wedding: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने एक शादी के डांस वीडियो पर कमेंट करके अफवाहों का बाजार गरमा दिया है। फैंस का उनके कमेंट ने ध्यान खींचा। अभिनेत्री ने शादी से रिलेटेड कई सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करना शुरू कर दिया है, जिससे शादी की अटकलों को और हवा मिल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर विंगेट अपने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमेन विलियम इस्माइल को डेट कर रही हैं। वहीं अब उन्होंने शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं! सिंगापुर में रहने वाले व्यवसायी इस्माइल, जेनिफर के साथ कुछ समय से रिश्ते में हैं। अभिनेत्री के करीबी सूत्र के अनुसार, “जेनिफर और विलियम एक साथ बहुत खुश हैं। उन्हें और उनके प्यार भरे रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगता है।
विलियम ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को शादी को लिए प्रपोज किया और उन्होंने हां कह दी है। अब वे अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। जेनिफर ने शादी के लिए वेंडर्स को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और यहां तक कि एक मूड बोर्ड भी तैयार कर लिया है।”
सूत्र ने आगे बताया, “यह एक क्रिश्चियन शादी होगी। फिलहाल, वे सितंबर-अक्टूबर के समय पर वेडिंग प्लान कर रहे हैं, और दिसंबर-जनवरी का भी ऑप्शन है। वे फिलहाल वेडिंग वेन्यू की तलाश कर रहे हैं। उनके सभी करीबी दोस्तों को प्निंग के बारे में जानकारी है, जिनमें हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख जैसी इंडस्ट्री की दोस्त भी शामिल हैं।”
इसी बीच, फैंस यह अटकलें भी लगा रहे थे कि क्या जेनिफर और करण वाही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन वाही ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। जेनिफर की पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई, उन्हें प्यार हुआ, अप्रैल 2012 में शादी की और 2014 में तलाक हो गया। ग्रोवर ने बाद में 2016 में अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की, जिनसे उन्हें फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था, जो 2015 में रिलीज हुई थी।