Get App

Jennifer Winget wedding: इस विदेशी मुंडे संग शादी करने जा रहीं जेनिफर विंगेट, करण सिंह ग्रोवर के बाद जानें किस पर आया एक्ट्रेस का दिल

Jennifer Winget wedding: करण सिंह ग्रोवर से प्यार, शादी और धोखे के बाद जेनिफर विंगेट की पर्सनल जर्नी काफी इमोशनल और पेनफुल रही है। अब सालों बाद उनकी लाइफ में फिर से खुशियों ने दस्तक दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द की शादी करने वाली हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 5:45 PM
Jennifer Winget wedding: इस विदेशी मुंडे संग शादी करने जा रहीं जेनिफर विंगेट, करण सिंह ग्रोवर के बाद जानें किस पर आया एक्ट्रेस का दिल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर विंगेट अपने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमेन विलियम इस्माइल को डेट कर रही हैं। वहीं अब उन्होंने शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं!

Jennifer Winget wedding: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने एक शादी के डांस वीडियो पर कमेंट करके अफवाहों का बाजार गरमा दिया है। फैंस का उनके कमेंट ने ध्यान खींचा। अभिनेत्री ने शादी से रिलेटेड कई सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करना शुरू कर दिया है, जिससे शादी की अटकलों को और हवा मिल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर विंगेट अपने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमेन विलियम इस्माइल को डेट कर रही हैं। वहीं अब उन्होंने शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं! सिंगापुर में रहने वाले व्यवसायी इस्माइल, जेनिफर के साथ कुछ समय से रिश्ते में हैं। अभिनेत्री के करीबी सूत्र के अनुसार, “जेनिफर और विलियम एक साथ बहुत खुश हैं। उन्हें और उनके प्यार भरे रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगता है।

विलियम ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को शादी को लिए प्रपोज किया और उन्होंने हां कह दी है। अब वे अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। जेनिफर ने शादी के लिए वेंडर्स को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और यहां तक ​​कि एक मूड बोर्ड भी तैयार कर लिया है।”

सूत्र ने आगे बताया, “यह एक क्रिश्चियन शादी होगी। फिलहाल, वे सितंबर-अक्टूबर के समय पर वेडिंग प्लान कर रहे हैं, और दिसंबर-जनवरी का भी ऑप्शन है। वे फिलहाल वेडिंग वेन्यू की तलाश कर रहे हैं। उनके सभी करीबी दोस्तों को प्निंग के बारे में जानकारी है, जिनमें हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख जैसी इंडस्ट्री की दोस्त भी शामिल हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें