Get App

Jennifer-William Marriage: विलियम के साथ शादी के बंधन में बंधी जेनिफर विंगेट, शादी की तस्वीरें आईं सामने

Jennifer Winget-William Ishmael Marriage: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने ब्रिटेन में एक निजी समारोह में बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी का खूबसूरत वीडियो साझा कर अपने पति से फैंस को पहली बार आधिकारिक तौर पर मिलवाया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 18, 2026 पर 8:49 PM
Jennifer-William Marriage: विलियम के साथ शादी के बंधन में बंधी जेनिफर विंगेट, शादी की तस्वीरें आईं सामने
जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक खास वीडियो शेयर किया

Jennifer Winget-William Ishmael Marriage: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां में हैं। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने ब्रिटेन में एक निजी समारोह में बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी कर ली है। जेनिफर ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर करके दी है। इस वीडियो में शादी के खास पलों की झलक देखने को मिली। जेनिफर ने पहली बार अपने पति को अपने फैंस से आधिकारिक तौर पर परिचित भी कराया है। शादी का खबर सामने के बाद से फैंस जेनिफर को लगातार बधाई दे रहे हैं।

18 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक खास वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह व्हाइट कलर के ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं और अपने पति विलियम इश्माएल के साथ नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाती नजर आईं।

जेनिफर पोस्ट कर दी जानकारी

वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में लिखा, "...और आखिरकार हमारे सितारे एक हो गए! विलियम इश्माएल" वहीं वीडियो में एक इमोशनल मैसेज भी शामिल था, जिसमें उन्होंने लिखा, "आधिकारिक तौर पर आप सभी को मेरे जीवनसाथी, मेरे पति विल से मिलवा रही हूं।" जेनिफर विंगेट ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने पति को आधिकारिक तौर पर अपने फैंस से मिलवाया। शादी के वीडियो में समारोह के कई भावुक और खूबसूरत पल शामिल थे। वीडियो में न्यूलीवेड कपल हाथों में हाथ डालकर वेडिंग चैपल से बाहर निकलता नजर आया, वहीं परिवार और दोस्तों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। इस कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें