Get App

मस्ती, म्यूजिक और जबरदस्त बीट्स के साथ ‘डोंट बी शाय’ का पहला गाना 'झूमो' हुआ रिलीज

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत और साहिल और जोनिता गांधी द्वारा गाया गया यह एनर्जी से भरा 'झूमो' गाना प्राइम वीडियो की आने वाली यंग-एडल्ट फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग है। इसे राम संपत द्वारा कंपोज किया गया है, जबकि इसके बोल राम संपत और देवांश वैद्य द्वारा लिखे गए हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 3:39 PM
मस्ती, म्यूजिक और जबरदस्त बीट्स के साथ ‘डोंट बी शाय’ का पहला गाना 'झूमो' हुआ रिलीज
इस फ़िल्म को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा उनके 'इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

'डोंट बी शाय' एक 'कमिंग-ऑफ-एज' कहानी है और हर ऐसी कहानी के साथ एक साउंडट्रैक होता है, जो उसके साथ ही धीरे धीरे किरदारों को संग लेकर आगे बढ़ते जाता है। ऐसे में 'डोंट बी शाय' के मेकर्स ने अपने म्यूज़िकल सफर की शुरुआत 'झूमो' गाने के साथ शुरू कर दी है। यह गाना एनर्जी से भरा है और कहना होगा कि ऐसी ही म्यूजिकल शुरुआत की जरूरत थी।

फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग अपने साथ भरपूर एनर्जी ही नहीं बल्कि खूब सारी मस्ती, और जवानी का जोश लेकर आया है। गाने के शानदार बीट्स, कमाल की कोरियोग्राफ़ी, जबरदस्त बोल और रेट्रो-स्टाइल फैशन वाली रंगीन दुनिया से सजा 'झूमो' गाना लिस्नर्स को झूमने पर मजबूर करने वाला है। कहना होगा कि यह गाना दोस्ती, जश्न और बेफिक्र होकर मज़े करने के पलों को खूबसूरती से दिखाता है।

फिल्म के पहले गाने ‘झूमो’ को टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। गाने को राम संपत ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल राम संपत और देवांश वैद्य द्वारा लिखे गए हैं। अपनी ज़बरदस्त बीट्स और हाई एनर्जी के साथ, यह गाना ‘डोंट बी शाय’ की रंगों से भरी दुनिया का माहौल बनाता है। एक ऐसी दुनिया जहां दोस्ती, शरारत और बड़े होने के यादगार पल सबसे खास हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें