Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल ने चोरी-छुपे की शादी! जानें कौन है सिंगर की दुल्हन

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जुबिन ने दुनिया की नजरों से छुपकर शादी कर ली है।

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 5:02 PM
Story continues below Advertisement
जुबिन की लव लेडी कौन है...क्या नाम है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सिंगर की तरफ से भी शादी की खबरों की पुष्टी या जानकारी नहीं दी गई है।

Jubin Nautiyal: सिंगर जुबिन नौटियाल ने सबसे छुपकर सात फेरे ले लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर ने हाल ही में उत्तराखंड में अपने हॉमटाउन में बचपन की लव लेडी से शादी कर ली है। खबरों के मुताबिक, यह एक निजी शादी फंक्शन था, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

ईटाइम्स के सूत्र ने गुरुवार को बताया कि जुबिन ने बड़े इवेंट के बजाय एक सादे, पारंपरिक समारोह में शादी की है। वे हमेशा से ही अपने निजी जीवन को लेकर बेहद सजग रहे हैं, लाइम लाइठ से दूर रखते हैं। सिंगर बड़े पैमाने पर शादी नहीं करना चाहते थे और अपने प्रियजनों के साथ ही अपना खास दिन मनाकर खुश थे।

हालांकि जुबिन की लव लेडी कौन है...क्या नाम है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सिंगर की तरफ से भी शादी की खबरों की पुष्टी या जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इन खबरों का खंडन करते हुए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया।


जुबिन नौटियाल एक फेमस सिंगर हैं, जिनके नाम 200 से अधिक गाने हैं। उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले जुबिन ने 2011 में रियलिटी शो एक्स फैक्टर इंडिया में भाग लेने के बाद पहली बार सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सोनाली केबल (2014) के गाने 'एक मुलाकात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इसके बाद द शौकीन्स के 'मेहरबानी' से डेब्यू किया।

हालांकि, उन्हें सफलता सलमान खान की हिट फिल्म बजरंगी भाईजान के 'जिंदगी कुछ तो बता' और ऋतिक रोशन की काबिल के काबिल हूं जैसे गानों से मिली। उनके कुछ अन्य लोकप्रिय ट्रैक में 'तुम ही आना', 'लुट गए', 'हमनवा मेरे', 'तारों के शहर' और 'मेरी जिंदगी है तू' शामिल हैं। जुबिन ने शेरशाह का पॉपुलर ट्रैक 'रतन लाम्बियां' भी गाया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अभिनीत ये गाना लोगों को काफी पसंद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।