Get App

Kriti Sanon- Kabir Bahia: 'वो मेरी बहन जैसी है बेवकूफों...', ब्रेकअप रूमर्ड और वायरल फोटो को देख भड़के कृति सेनन के लवर बॉय कबीर

Kriti Sanon- Kabir Bahia: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कबीर बहिया की एक दूसरी लड़की के साथ तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे कई लोग यह सोच रहे हैं कि उनका और कृति का ब्रेकअप हो गया है। अब कबीर ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट कर फुल स्टॉप लगा दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 12:55 PM
Kriti Sanon- Kabir Bahia: 'वो मेरी बहन जैसी है बेवकूफों...', ब्रेकअप रूमर्ड और वायरल फोटो को देख भड़के कृति सेनन के लवर बॉय कबीर
पिछले कुछ समय से कृति सेनन और कबीर बहिया के साथ दिखने से उनके डेटिंग की अफ़वाहों को और हवा मिली है। उन्हें कृति के जन्मदिन के जश्न के लिए ग्रीस में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था।

Kriti Sanon- Kabir Bahia: कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी डेटिंग की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, लेकिन उन्हें अक्सर साथ देखा गया है, जिससे फैंस में उत्सुकता बनी रहती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कबीर की एक दूसरी लड़की के साथ तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे कई लोग सोच रहे हैं कि क्या दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

यह तस्वीर सबसे पहले रेडिट पर सामने आई और फिर कई अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल गई, जिसके बाद ये अफवाहें और तेज़ हो गईं। जल्द ही, कई यूज़र्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस और कबीर का रिश्ता खत्म हो गया है। हालांकि, ब्रेकअप की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। कबीर के करीबी एक सूत्र ने अब इस मामले पर स्थिति साफ की है और कहा है कि वायरल हो रही तस्वीर का गलत मतलब निकाला गया है।

'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने कहा, "ऑनलाइन वायरल हो रही कबीर और एक लड़की की तस्वीर को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वह उनके परिवार की दोस्त हैं और कबीर उन्हें अपनी बहन मानते हैं। यह दुखद है कि लोग कितनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं और गलत बातें फैलाते हैं।"

पिछले कुछ समय से कृति सेनन और कबीर बहिया के साथ दिखने से उनके डेटिंग की अफ़वाहों को और हवा मिली है। उन्हें कृति के जन्मदिन के जश्न के लिए ग्रीस में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। कबीर ने कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी के हर फंक्शन में हिस्सा लिया था। उन्हें डिनर और परिवार के साथ होने वाले कार्यक्रमों में भी साथ देखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें