Get App

Kajol Birthday Special: काजोल के जन्मदिन पर जानिए उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आज भी लोग बार-बार देखते हैं

5 अगस्त 1974 को जन्मीं काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। रोमांस से लेकर थ्रिलर और फैमिली ड्रामा तक, उनके कई किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 05, 2026 पर 1:40 PM
Kajol Birthday Special: काजोल के जन्मदिन पर जानिए उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आज भी लोग बार-बार देखते हैं
31 साल का शानदार करियर, काजोल की इन फिल्मों ने जीता हर दिल

5 अगस्त 1974 को जन्मीं काजोल आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल काजोल ने अपने शानदार अभिनय, अलग अंदाज और दमदार किरदारों से तीन दशक से भी ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया और अपनी सहज अदाकारी से लाखों दिल जीते। चाहे रोमांटिक फिल्में हों, पारिवारिक ड्रामा, थ्रिलर या भावनात्मक कहानियां, काजोल ने हर किरदार को यादगार बना दिया। उनकी कई फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा सूची में शामिल हैं और नई पीढ़ी भी उन्हें उतना ही पसंद करती है।

कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर चुकी काजोल ने भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी उन फिल्मों पर, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की सबसे चहेती और सफल अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
  • काजोल का 'सिमरन' वाला किरदार आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की प्रेम कहानी और दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में शामिल कर दिया।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें