Aamir Khan: फ़िल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म 'लगान' के 25 साल पूरे हो गए हैं। मेकर्स ने मुंबई में एक खास सेलिब्रेशन के साथ इस मौके को मनाया। सितारों से सजे इस इवेंट में फ़िल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम आमिर खान के साथ शामिल हुए, जिनमें सलमान खान, जावेद अख्तर, काजोल और जूही चावला शामिल थे। हालांकि, काजोल और जूही का आमिर की मज़ेदार खिंचाई करना शाम की खास बातों में से एक रहा, जिससे फ़ैन्स को उनकी 'इश्क़' फ़िल्म के दिनों की याद आ गई।
