Kajol: काजोल ने ठुकराई थी ये हिट फिल्म, जिस करने पर करिश्मा कपूर ने जीते कई अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिल में एक खास जगह बनाई है। अपनी टैलेंट और मेहनत के दम पर एक्ट्रेस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। काजोल को आज बॉलीवुड की सबसे सफल और दमदार एक्ट्रेस में गिना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसी हिट फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, जो बाद में बड़ी हिट साबित हुईं थी

अपडेटेड Jul 05, 2025 पर 17:19
Story continues below Advertisement
इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद आया था,काजोल के उस रोल के लिए दूसरी एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। आइए जानते हैं कौन सी थी ये फिल्म (Photo: Kajol Instagram)
इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद आया था,काजोल के उस रोल के लिए दूसरी एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। आइए जानते हैं कौन सी थी ये फिल्म (Photo: Kajol Instagram)

काजोल ने अपने टैलेंट और मेहनत बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने जिस फिल्म को ठुकराया था उस फिल्म में काजोल की जोड़ी को-स्टार शाहरुख खान के साथ थी। (Photo: Kajol Instagram)

काजोल और शाहरुख खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, फैंस को इनकी जोड़ी को बहुत पसंद आती है। (Photo: Kajol Instagram)

काजोल ने जिस फिल्म के ऑफर को ठुकाराया था उस फिल्म का नाम 1997 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' थी। (Photo: Social Media)

इस फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी एक डांस ग्रुप के तीन लोगों के इमोशनल और रोमांटिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। (Photo: Kajol Instagram)

कॉफी विद करण सीजन 8 में काजोल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें निशा का किरदार निभाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। (Photo: Kajol Instagram)

इस फिल्म में काजोल को निशा के किरदार ऑफर किया गया था। एक्ट्रेस के मना करने के बाद ये रोल करिश्मा कपूर ने निभाया था। इस रोल के लिए एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड और राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला (Photo: Kajol Instagram)

'दिल तो पागल है' फिल्म करीब 9 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म विदेशों में 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर हिट साबित हुई। (Photo: Kajol Instagram)