बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसे जानकर सभी दंग रह जाएंगे। एक्ट्रेस ने अपनी चैंकाने वाली ब्रेकअप स्ट्रेटेजी बताई है।
कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत देव डी से की थी। इसके बाद बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं।
कल्कि 'इन बेड विद शेनाज' शो में गई थीं, जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
इस दौरान कल्कि ने ब्रेकअप के रूल्स को लेकर खुलकर अपने विचार लोगों से साझा किए थे।
उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप के बाद आपको छह महीने तक एक्स के संग दोस्त बनकर बिल्कुल भी नहीं रहना चाहिए।
एक्ट्रेस बताया था कि अगर आपका रिलेशनशिप ज्यादा लम्बा था, तो एक साल तक आपको कोई कॉन्टेक्ट नहीं रखना चाहिए।
इसी दौरान उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
कल्कि ने बताया कि जब वो छोटी थीं और उन्हें अपने करेंट बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करना होता था, तो वह किसी दूसरे लड़के के साथ सो जाती थी।
फिर खुद ही इस बात को जाकर अपने बॉयफ्रेंड को बता देती थी और उनका ब्रेकअप हो जाता था।
कल्कि ने बताया कि उनका करेंट बॉयफ्रेंड ये बात जानकर बहुत गुस्सा होता था और हमेशा के लिए उन्हें छोड़ देता था।
Story continues below Advertisement