Vir Das: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक दावे ने एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत और कॉमेडियन वीर दास की 2014 की फ़िल्म 'रिवॉल्वर रानी' को फिर से चर्चा में ला दिया। एक पत्रकार द्वारा किए गए इस दावे में कहा गया था कि कंगना के साथ किसिंग सीन के दौरान वीर घायल हो गए थे। हालांकि, कॉमेडियन ने अब इस अटकल को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे मनगढ़ंत कहानी करार दिया है।
